रेवांचल टाईम्स - सड़कों के निर्माण कार्यो में गति लाने निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देश
शहर के नागरिकों को मिलेगी 43 संजीवनी अस्पतालों की सौगात 38 संजीवनी क्लीनिक बनकर तैयार निगमायुक्त
सभी तैयार संजीवनी अस्पतालों को शीघ्र जिला चिकित्सालय जबलपुर को सौपने की तैयारी - निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शहर के नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तारीकरण नगर निगम द्वारा लगातार किया जा रहा है। शासन की दो योजनाओं क्रमशः कायाकल्प और संजीवनी क्लीनिक योजना के अंतर्गत शहर में कार्य कराये जा रहे हैं। जिसकी समीक्षा आज निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने की। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री आर.के. गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्रा, आदित्य शुक्ला, एस.के. बबेले, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, सभी संभागीय अधिकारी और उपयंत्री उपस्थित रहे। बैठक में निगमायुक्त वानखड़े द्वारा पहले कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत संचालित कार्य पूर्णतः की ओर है, जिसपर निगमायुक्त ने शीघ्रपूर्ण कराने के निर्देश दिये।
समीक्षा के दूसरे चरण में निगमायुक्त द्वारा संजीवनी क्लीनिक योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन अस्पतालों की भी समीक्षा की गयी। समीक्षा में बताया गया कि अभी तक 38 संजीवनी क्लीनिक बनकर तैयार हो चुकी हैं शेष की कार्यवाही भी जारी है। समीक्षा बैठक में स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि जिन स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक बनकर कम्पलीट हो गई है उन्हे जिला जिला चिकित्सालय को सौपने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें।
इन स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक बनकर है तैयार
समीक्षा के दौरान अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतलामाई वार्ड बाई का बगीचा, खेरमाई वार्ड प्राथ. शाला नगर निगम, खेरमाई मंदिर के पास, हनुमानताल वार्ड अंतर्गत संजीवनी क्लीनिक का भवन उन्नयन कार्य, ठक्करग्राम वार्ड हड्डी गोदाम नवनिर्मित भवन, अशफाक उल्ला खां वार्ड अंतर्गत मोतीनाला भवन उन्नयन कार्य, नया वार्ड क्रमांक 75 शहीद बिरसा मुंडा वार्ड महाराजपुर के अंतर्गत बघेली, नया वार्ड क्रमांक 72 रेगवां में संजीवनी क्लीनिक मरम्मत कार्य एवं प्रिम मंजिल निर्माण कार्य एवं शौचालय निर्माण, इमालिया सुलभ शौचालय के बाजू से, नया वार्ड 74 अंतर्गत कुदवारी शासकीय स्कूल के बाजू से, नया वार्ड क्रमांक 78 के अंतर्गत बगिया टोला शासकीय स्कूल के सामने, वार्ड 73 करमेता शासकीय स्कूल के पास संजीवनी क्लीनिक का मरम्मत कार्य व अतिरिक्त हॉल का निर्माण एवं बाउण्ड्रीवाल, गढ़ा नया वार्ड 71 गवर्मेंट हाई स्कूल कुंगवा, वीर दुर्गादास राठौर तेवर विस्थापित बस्ती, सरदार वल्लभ भाई पटैल वार्ड अंतर्गत बाजनामठ के पास, स्वामी वीरेन्द्रपुरी वार्ड ईस्ट कांजी हाउस, गर्वमेंट हाई स्कूल वीरसावरकर वार्ड गुलौआ चौक, रानीदुर्गावती वार्ड स्थित अम्बेडकर सामुदायिक भवन के पीछे, कछपुरा मदन महल वार्ड शारदा मंदिर रोड़ गैस गोदाम के सामने, निर्मलचंद जैन वार्ड शा.प्रा. शाला, महर्षि महेश योगी वार्ड जेडीए मैदान रविन्द्र नगर, संजय गांधी वाउर् शास. हाई स्कूल मिल्क स्कीम के पास, दीवान आधार सिंह वार्ड पचमठा मंदिर, आचार्य विनोवा भावे वार्ड आजाद व्यायाम शाला, लालमाटी अंतर्गत चॉंदमारी तलैया के बाजू वाली रोड, सिद्धबाबा वार्ड अंतर्गत करिया पाथर की नई बिल्डिंग, लाला लाजपत राय वार्ड अंतर्गत मण्डी टोरिया स्थित संजीवनी क्लीनिक का उन्नयन, शहीद गुलाब सिंह वार्ड में शारदा देवी मंदिर के पहले पानी की टंकी के पास, रामपुर अंतर्गत शहीद गुलाब सिंह वार्ड पी.डब्लू.डी. क्वाटर में, शंकरशाह में बृजमोहन नगर में, गुप्लेश्वर सामुदायिक भवन कैलाशपुरी, सुभद्रा कुमारी चौहान कस्तूरबा गांधी स्कूल, सुभाष चन्द्र बनर्जी वार्ड में महाकौशल सिविल डिस्पेंसरी, नया वार्ड 79 ईश्वरदास रोहाणी वार्ड में शासकीय स्कूल में संचालित संजीवनी क्लीनिक भवन उन्नयन कार्य, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड गर्वमेंट स्कूल गणेशगंज, रॉंझी अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड में कटनी दफाई सामुदायिक भवन, चितरंजनदास वार्ड अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला के पास, महाराजा अग्रसेन वार्ड अंतर्गत पं. विशाल पचौरी पार्क के पास, एवं राजीव गॉंधी वार्ड क्रमांक 31 में संभागीय कार्यालय संभाग 6 के बाजू से कुल 38 संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कार्य कम्पलीट हो चुका है। इन सभी भवनों को शीघ्र ही जिला चिकित्सालय जबलपुर को सौंपने की कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment