रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में तीन विधानसभा है जहां पर दो विधानसभा निवास और भुआ बिछिया पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने अपना कब्ज़ा जमाये हुए है और मंडला विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमति सम्पतिया उइके ने बाजी मार दी है अब जनता को उनसे बड़ी आस है कि जिले मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों में चल रहे कच्छप गति से कार्यो में गति लाएगी और जिले में तेजी से विकास होगा,
मंडला जिले से तीनों विधानसभा मंडला, बिछिया, निवास से विधायक चुनकर आ गए हैं। भाजपा की प्रत्याषी संपतिया उईके मंडला से जीत हासिल कर विधायक बन चुकी हैं। इनके साथ निवास से कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े और बिछिया से पुनः नारायण सिंह पट्टा विधायक बन चुके हैं। जनता ने इन्हें अपना प्रतिनिधित्व सौंपा है। और इनसे विकास की उम्मीद जताई है। सबसे ज्यादा उम्मीद भाजपा की विधायक संपतिया उईके से लोगों को है। जहाँ मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः सत्ता में है और इसी वजह से इस जिले में विकास की गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं। सभी को ज्ञात है कि मध्यप्रदेश का यह जिला काफी पिछड़ा हुआ है। इस पिछड़े हुए जिले को विकसित करने के लिए संपतिया उईके बेहतर प्रयास कर सकती हैं। लोगों का कहना है कि सबसे पहले इस जिले में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के साधन, उद्योग धंधे इत्यादि उपलब्ध कराए जाएं। उच्च षिक्षा के संस्थान ज्यादा से ज्यादा मेडिकल काॅलेज के अलावा इंजीनियरिंग काॅलेज इत्यादि शुरू किए जाएं।
वही प्रकृति ने आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले को खूब नवाजा है। यदि पर्यटन पर विषेश ध्यान दिया जाए तो इस जिले में पर्यटन विकास तो होगा ही साथ में अन्य तरह के विकास की गतिविधि भी आगे बढ़ेगी। मां नर्मदा का सान्निध्य इस जिले को मिला हुआ है। नर्मदा तटों के विकास के लिए भी यदि इनके द्वारा विषेष ध्यान दिया जाता है तो सोने पर सुहागा होगा। मंडला जिले में मां नर्मदा के कई घाट जर्जर हो गये हैं। खासकर धर्मषाला घाट तो बेहद क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बावजूद भी इसके मरम्मत कार्य के लिये भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह सभी को ज्ञात है कि मां नर्मदा का जल दिनों दिन गंदगी से युक्त होता जा रहा है। नर्मदा तटोें का विकास शून्य पड़ा है। यदि संपतिया उईके इस विषय पर ध्यान देती हैं तो यह उल्लेखनीय कार्य होगा। शिक्षा स्वास्थ्य की स्थिति इनके द्वारा बेहतर करना जरूरी हो गया है। शासन की सभी तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं भी परिणामकारी ढंग से हकीकत के धरातल में क्रियान्वित कराने गंभीरतापूर्वक ध्यान देंगी तो लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा मिलेगा। सरकारी तंत्र को सक्रिय करना और लोगों की सभी छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण करना इनका मुख्य उद्देष्य यदि होगा तो यह जिला निष्चित रूप से विकास की गतिविधियों में आगे बढ़ेगा। लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या मंडला विधायक अत्यंत सक्रिय होकर जिले की तमाम तरह की समस्याओं का निराकरण कराने में सक्षम होंगी ? गंदगी, बीमारी, बेरोजगारी, निरक्षरता, धांधली जैसी लाइलाज समस्याओं का निराकरण इस जिले यदि इनके द्वारा किया जाता है तो यह बड़ा काम होगा। जनता की अपेक्षा है कि संपतिया उईके संपूर्ण जिले मेे सक्रिय होकर विकास की गतिविधियों को आगे बढ़ाएं और इनके साथ कांग्रेस के दोनों विधायक नारायण सिंह पट्टा व चैनसिंह वरकड़े मध्यप्रदेश के मंडला जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेहतर प्रयास करें। तीनों विधायक सघन जनसंपर्क करके जनसमस्याओं का निराकरण करें। नियमित रूप से विकास कार्यों का अवलोकन करेें। विकासकार्यों की समीक्षा लगातार करें। ऐसी भी जनापेक्षा है। देखा यह जाता है कि चुनाव के बाद जन प्रतिनिधि विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में ज्यादा ध्यान नहीं देते है। विकास कार्यों की समीक्षा व विकास कार्यों का अवलोकन बिलकुल भी नहीं करते हैं। यही वजह रहती है कि सरकारी तंत्र लापरवाह हो जाता है। और विकास की योजनाएं हकीकत के धरातल की जगह कागज में ज्यादा क्रियान्वित होती हैं और ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्यो में फर्जी बिल और फर्जी फर्म जो एजेंसी जमी में है ही नही है उनके पंचायतों में बिल लग रहे और वह स्पस्ट सरकार के पोर्टल में दिखाई पड़ रहे है जिससे जनता को मिलने वाला पैसा सीधे सरपंच सचिव उपयंत्री और फर्जी फर्म के नाम पर बिल लगा कर सरकारी धन की होली खेली जा रही है। ऐसा बिलकुल भी न हो ऐसा तीनों विधायकों को ध्यान में रखना होगा ऐसी जनापेक्षा है। और और विकास कार्यों में ध्यान दिया जाये।



No comments:
Post a Comment