BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीकमगढ़ जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मिली सुदृढ़ता एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया अतिरिक्त 160 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 17, 2023

टीकमगढ़ जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को मिली सुदृढ़ता एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया अतिरिक्त 160 एम व्ही ए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर



रेवाचंल टाइम्स जबलपुर। एमपी ट्रांसको (एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने टीकमगढ़ जिले के ट्रांसमिशन नेटवर्क को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए 220 के सबस्टेशन टीकमगढ़ में 5.77 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 160 एम व्ही ए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। 

एमपी ट्रांसको टीकमगढ़ के कार्यपालन अभियंता श्री आर पी कान्यकुब्ज ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से जतारा, दिगोदा, बुढैरा, टीकमगढ़, बड़ा मलहरा एवं पृथ्वीपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा अब उन्हें उचित गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। 

टीकमगढ़ जिले की ट्रांसफारमेशन केपेसिटी में हुई बढ़ोत्तरी 

इस ट्रांसफार्मर के प्रारंभ हो जाने से टीकमगढ़ सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 540 एम व्ही ए की हो गई है। जबकि जिले की कुल ट्रांसफारमेशन केपेसिटी बढ़कर 793 एम व्ही ए की हो गई है। जिले में एमपी ट्रांसको अपने 05 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत ट्रांसमिशन करती है। 

 एमपी ट्रांसको के 416 सबस्टेशनों से होता है प्रदेश में विद्युत ट्रांसमिशन 

एमपी ट्रांसको प्रदेश में अपने 416 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत ट्रांसमिशन करती है, जिसमें 400 के व्ही के 14, 220 के व्ही के 88 एवं 132 के व्ही के 214 सबस्टेशन क्रियाशील है। 

78947 एम व्ही ए हो गई है कुल स्थापित केपेसिटी

एमपी ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन केपेसिटी बढ़कर अब 78947 एम व्ही ए की हो गई है, जिसमें 400 के व्ही की 11195 एम व्ही ए 220 के व्ही साइड 32750 एम व्ही ए तथा 132 के व्ही साइड 35002 एम व्ही ए शामिल है।

No comments:

Post a Comment