BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके का मण्डला जिला आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 29, 2023

केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके का मण्डला जिला आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत...

80 कि.मी.लंबे रास्ते में जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत.....

स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, मातृशक्ति,युवाओं का उमड़ा जनसैलाब ..



रेवांचल टाईम्स - मण्डला मध्यप्रदेश मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ लेने के पश्चात मण्डला विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति संपतिया उइके पहली बार मण्डला जिला आगमन हुआ। यहां मण्डला जिले की सीमा क्षेत्र से लेकर मण्डला शहर तक लगभग 80 कि.मी.लंबे रास्ते में सैकड़ों जगह जनसमूह स्वागत के लिए उमड़ा और उनका आत्मीय स्वागत किया गया मण्डला नगर में किसी राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत का यह पहला अवसर था जब भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संगठन, मातृशक्ति, युवाओं सहित अन्य राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भी श्रीमति उइके का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जगह-जगह मिठाईयां,फल से उनका तुलादान किया गया। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने आरती उतारी, मिठाईयां व फल वितरण, आतिशबाजी के साथ-साथ भारी मात्रा में पुष्पवर्षा कर जगह-जगह उनकी अगवानी करते हुए जयकारे लगाये गये। नंगाडे, बैंड, धमाल की धुन पर कार्यकर्ताओं ने उमंग और उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आये। जिले के बीजाडांडी, नारायणगंज, बकोरी, मण्डला नगर ग्रामीण मण्डल में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनसमूह के साथ स्वागत किया। वहीं निवास, बबलिया,मोहगांव, घुघरी, मवई, बिछिया, अंजनिया,घुटास, चिरईडोंगरी, बम्हनी, नैनपुर नगर ग्रामीण के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि स्वागत रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, डॉ संजय कुशराम जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, डॉ शिवराज शाह, रामप्यारे कुलस्ते, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपरिषद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, के जनप्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष, समस्त मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पदाधिकारी सहित स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

धार्मिक स्थलों में पूजा एवं महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यर्पण किया........

मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके अपने स्वागत रैली एवं अभिवादन के दौरान मार्गों में स्थित धार्मिक स्थलों में पहुंचकर विधिवत पूजा पाठ की तथा महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्यस्मरण किया। मण्डला नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल, रानी अवंतिबाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ भीमराव अंबेडकर, शहीद उदयचंद जैन, की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


No comments:

Post a Comment