रेवांचल टाईम्स :- गोकलपुर सामुदायिक भवन और चुंगी नाका आई.टी.आई. में आयोजित शिविरों में हजारों हितग्राहियों को मिला लाभ
योजनाओं का लाभ वितरण विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी और डॉं. अभिलाष पाण्डे ने किये वितरित
जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुॅंचाना हमारी प्राथमिकता
जबलपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शहर में आयोजित हो रहे शिविरों में आज आई.टी.आई. चुंगी नाका और गोकलपुर सामुदायिक भवन में शिविर लगाए गए। यहां पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिये गए। हितग्राहियों के लाभ वितरण केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डे ने वितरित किये।
शिविरों में हितग्राहियों के लाभांश वितरण के उपरांत सभी हितग्राहियों के चेहरों पे मुस्कान दिखाई दी। इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं डॉं. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएॅं संचालित हैं उन सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुॅंचे ये हमारी प्राथमिकता है। विधायक द्वय ने कहा कि आज शिविरों में 10 हजार से अधिक हितग्राही शामिल हुए और सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं डॉं. अभिलाष पांडे ने आयोजित हितग्राही शिविर में कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यही सरकार की मंशा है कोई भी पात्र व्यक्ति को इस तरह की कोई परेशानी ना हो की बात को दृष्टिगत रखते हुए इस तरह की शिविर आयोजित किया जा रहे हैं और हर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हम जनता को तैयार हैं। इस दौरान भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों अधिकारियों कर्मचारियों एवम हितग्राहियों के द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने सभी हितग्राहियों को धन्यवाद दिया एवं प्रत्येक हितग्राही परिवारों को भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की प्रत्येक योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जायेगा। विधायकगणों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शिविर में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती वर्षा मनोज सेन, श्रीमती रेणु राकेश कोरी, श्रीमती मोनिका पुष्पेंद्र क्षत्रिय, श्रीमती मधुबाला राजपूत, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, दामोदर सोनी, श्रीमती सावित्री शाह गोड़, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजु सिंह ठाकुर, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा, सत्येन्द्र चक्रवर्ती, संभाग 06 के समस्त कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, महिला बाल विकास बैंकिग आदि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कल यहॉं लगेगें शिविर
प्रशासन ने बताया कि कल दिनांक 30 दिसम्बर 2023 को संभाग क्रमांक 6 दमोहनाका के अंतर्गत छोटा फुहारा और संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत डेलाईट टॉकीज के पास शिविरों का आयोजन किया गया है। प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील है की शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।



No comments:
Post a Comment