BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्या कभी खत्म होगा प्रदेश से माफिया राज और अबैध उत्खनन दिवारी और बुढ़नेर नदी में मशीनों से हो रहा रेत का अवैध उत्खननन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

क्या कभी खत्म होगा प्रदेश से माफिया राज और अबैध उत्खनन दिवारी और बुढ़नेर नदी में मशीनों से हो रहा रेत का अवैध उत्खननन...




एनजीटी के नियमो की उड़ा रहे धज्जियां


 दैनिक रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिलों में खुलेआम माफियाराज चल रहा है जिले की नदी नालों के साथ रेत माफ़िया आतंक मचा रखे हुए है और ऐसा लगता है कि इन माफियाओं के आगे जिला प्रशासन में बैठे जिले के मुखिया भी इनके आगे बौने नजर आ रहे है और खनिज विभाग तो इन माफियाओं के सामने जाने से कतरा रहे है आखिर क्यों इसके पीछे का क्या राज है जो इन रेत खनन और परिवहन के ऊपर अपना कानूनी चाबुक नही चला पा रहे है और ये बेलागम होकर नदी नालों का सीना छलनी करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है और सरकार के द्वारा दी गई अनुमानित के अनुरूप खनन कर रहे है बीच नदी में जेसीबी और पोखलेन जे भारी भरकम मशीनों से पानी के अंदर से रेत की निकासी की जा रही है जिससे जलीय जीवों के जीवन मे खतरा मंडरा रहा है पर ये देखेगा कौन ये किसकी जिम्मेदारी और जिनको ये जिम्मेदारी दी है तो वह जिम्मेदारी निभाने से भाग क्यो रहे है ये पूरे जिले में जनचर्चा का विषय बना हुआ है,।

      वही जानकारी के अनुसार डिंडोरी जिला हो या मंडला सब मे माफ़िया राज हावी होता जा रहा है और जिला प्रशासन हाथ मे हाथ धरा बैठा हुआ है, इन जिलो में प्राकृतिक सौंदर्य ने अनोखा उपहार इन जिले में निवासरत लोगो को दिया है पर इन सौन्दर्य माफियाओं को राश नही आ रहा ये ग्रहण बन बैठे है और इन्हें अपने निजी स्वार्थ और ज्यादा नोटो की भूख के आगे ये सब भूल चुके है कि प्रकृति जो देती है वह वापस भी लेती है।

    वही जानकारी के अनुसार जिले की नालों और नदियों से हर तरफ अवैध रेत का खनन धड़ल्ले से जारी है रेत माफिया बेखौफ होकर अपने गैरकानूनी कार्य को अंजाम तक पहुंचा रहे । प्रशासनिक एवं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कारबारियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह खुलेआम एनजीटी के गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए नदी का सीना छलनी कर रहे हैं  दिवारी गांव की रेत खदान व बुढ़नेर नदी मैं संचालित रेत खदान में  नदी के अंदर बड़ी बड़ी मशीनों के जरिए अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है हालात यह है की नदी के बीचो-बीच लहरों के अंदर बड़ी बड़ी मशीनों के जरिए अवैध रेत निकाली जा रही है और रेत निकालने के लिए नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भी तहस-नहस कर दिया गया है   नदी की धाराओं को बदलते हुए अस्थाई रास्ते बना लिए गए हैं जिससे नर्मदा की मुख्य सहायक नदियों  का अस्तित्व  खतरे में दिखाई दे रहा है स्थानीय ग्रामीणों ने खनिज विभाग और ठेकेदार पर मिली भगत के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के चलते उनके गांव की सड़क भी खराब हो रही है और नदी भी प्रदूषित हो रही है स्थानीय ग्राम पंचायत ने पैसा एक्ट का उल्लंघन बताते हुए मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की है इस मामले में

जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते का कहना है की नदी के बीच में रेत माफिया ने जो मार्ग बनाया है उससे नदी में  विपरीत     प्रभाव पड़ रहा है  जंगल को  काटते हैं हुए सड़क निर्माण किया जा रहा है ग्राम पंचायत के बगैर सहमति के पैसा एक्ट के  नियमों को उल्लंघन करते हुए अवैध खनन किया जा रहा है, ठेकेदार के द्वारा बाहर से जो टीम वर्कर्स लेकर आए हैं जो वहां पर काम करते हैं खनन माफिया के गुर्गों के द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करने की बात भी सामने आई है जिस पर मैं पूरी कार्यवाही करने के लिए स्वयं जाकर देखूंगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है ।

No comments:

Post a Comment