BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में बी.व्ही.एल.एफ. और डब्लू.आर.आई. इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न बैठक में निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े भी रहे शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में बी.व्ही.एल.एफ. और डब्लू.आर.आई. इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न बैठक में निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े भी रहे शामिल





रेवांचल टाईम्स - जबलपुर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान नर्चरिंग नेबरहुड चैलेन्ज के अंतर्गत जबलपुर शहर का चयन पूर्व में भारत के टॉप 10 में हुआ था, जिसका उद्देश्य 0-6  वर्ष के बच्चों के लिए ऐसे स्थानों को चयन कर विकसित करना था जहाँ जाकर वे आसानी से सुरक्षित वातावरण मे खेल कूद सके, जिससे उनका मानसिक विकास किया जा सके। इसी के अंतर्गत आज जबलपुर द्वारा किड्स प्ले मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है जिसमें शहर के गार्डन, आँगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र आदि को बच्चों के हिसाब से विकसित किया जायेगा। इस कार्य हेतु बी.व्ही.एल.एफ. संस्था के वर्ल्ड के प्रतिनिधि एवं डब्लू.आर.आई. इंडिया के प्रतिनिधियो ने आज जबलपुर में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया, साथ ही साथ आज महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू“ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किड्स प्ले मास्टर प्लान हेतु सुझाव भी लिए गये। महापौर श्री अन्नू ने शहर की आँगनबाड़ियो एवं गार्डन के विकास के लिए सर्वप्रथम प्राथमिकता देने के लिए दिया ताकि उद्देश्य की प्राप्ति आसानी से किया जा सके। बैठक में निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े, सहायक आयुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री आदित्य शुक्ला, आलोक शुक्ला एवं स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment