BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेवांचल समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों को लेकर आगे आये सामाजिक कार्यकर्ता, अवैध रेत उत्खनन और ओवरलोडिग की शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन को कि प्रेषित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 15, 2023

रेवांचल समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों को लेकर आगे आये सामाजिक कार्यकर्ता, अवैध रेत उत्खनन और ओवरलोडिग की शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन को कि प्रेषित...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले में संचालित रेत खदानों में NGT और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियम को दर किनार करते हुए रात दिन शासन, प्रशासन के नियम निर्देशों के विपरित चल रहा रेत का अवैध उत्खनन कारोबार और खनिज विभाग के जिम्मेदार हुए मौन

       वही गत दिनो कन्हान नदी सहित इन्द्री भडिया, मुगदरा, बहेरी, कामता, तिलई एवं घुघरी, और भुआ बिछिया के आस पास के ग्रामीण अंचलों के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधियों के द्वारा यहां पर कन्हार नदी, बंजर नदी, जंगली नालों से रात दिन अनवृत रुप से  रेत माफियाओं के द्वारा शासन एवं प्रशासन के नियम निर्देशों और रेत उत्खनन विभागीय माइनिंग, खनिज विभाग की गाइड लाइन के विपरित हो रहे अवैध रेत उत्खनन कारोबार में संलिप्त रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की जन हितैषी मांग को लेकर स्थानीय जिला कलेक्टर मण्डला, जिला पुलिस अधीक्षक मण्डला, जिला खनिज अधिकारी मण्डला, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित कर इस संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में रात दिन हो रहे अवैध रेत उत्खनन कारोबार पर अतिशीघ्र अंकुश लगाने और इस रेत के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर यहा पर लगे पोकलेन मशीन,जी सी बी मशीन, डम्फर, सात नो, ट्रेक्टर आदि वाहनों को राजसात करने की मांग की गई है। शासन एवं प्रशासन को प्रेषित ज्ञापन पत्र  में बताया गया है कि दैनिक अखबारों में यहां पर हों रहे अवैध रेत उत्खनन कार्य को लेकर लगातार दैनिक रेवांचल टाईम्स समाचार पत्र में प्रकाशित कर स्थानीय जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का इस तरफ ध्यान आकर्षित किया जाता है किन्तु चमचमाते नोटों के आगे रेत चोरी और अवैध उत्खनन कारोबारियों के खिलाफ कोई भी समुचित निष्पक्ष कानूनी कार्यवाही नहीं किया जाता है जिससे इस अवैध रेत उत्खनन कारोबार में संलिप्त लोगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।

 आखिर जिला प्रशासन दैनिक रेवांचल टाईम्स में प्रकाशित समाचारों मैं उल्लेख साक्ष्यों और प्रमाणित फोटो ग्राफ्स के पश्चात भी यहां पर कोई भी कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं की जाती है ? हम सब के समक्ष एक प्रश्नचिन्ह बन कर खड़ा है।

मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम प्रेषित ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि कन्हार नदी मैं इन दिनों रात दिन शासन एवं प्रशासन के नियम निर्देशों के विपरित अवैध रेत उत्खनन कार्य किया जा रहा है, यहां पर जलीय जीव जन्तु के जीवन को खतरा मंडरा रहा है, जंगली जानवरों, पर्यावरण संतुलन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, यहां पर लगे सभी वाहनों में ओभरलोडिग रेत भरी जा रही है,बीच नदी में पत्थर,मुरर्म  ,बोल्डर, मिट्टी डालकर नदी का स्वरूप बदल दिया गया है।पोकलेन मशीन से गहरे पानी से रेत का उत्खनन किया जा रहा है।

क्षैत्रीय ग्रामीणों के द्वारा लगातार सिकवा सिकायतो और विरोध के बावजूद ऐसे रेत माफियाओं को अभयदान दिया जा रहा है, जिससे इस संपूर्ण क्षैत्र में व्यापक आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अगर समय रहते खनिज विभाग,जिला प्रशासन मण्डला यहां पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन कारोबार पर अतिशीघ्र अंकुश नहीं लगाता है तो सामाजिक कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधियों के द्वारा विशाल जन आन्दोलन और चक्काजाम जैसे कृत्य करने को विवश होना पड़ेगा। बहरहाल जिला प्रशासन मण्डला और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जन मांग की गई है यहां पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन एवं ओभरलोडिग कार्य पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाये।

No comments:

Post a Comment