BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला जिले के मवई विकास खंड का जल्लाद शिक्षक की करतूत दूसरी क्लास के मासूम बच्चे को बेरहमी से कर दी पिटाई, मासाबो के आये दिन आ रहे है नित्य नये रूप... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 12, 2023

मंडला जिले के मवई विकास खंड का जल्लाद शिक्षक की करतूत दूसरी क्लास के मासूम बच्चे को बेरहमी से कर दी पिटाई, मासाबो के आये दिन आ रहे है नित्य नये रूप...









रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले शिक्षा का स्तर दिन व दिन गिरता ही जा रहा है और शिक्षकों की मनमानी दिन व दिन उजागर हो रही है कही शिक्षक छात्राओं के छेड़छाड़ कर रहे है तो कही समय में शाला नही पहुँच रहें है तो कही शिक्षा के मंदिर में शराब पी कर नशे से सराबोर हो कर पहुँच रहें है तो कही छात्र छात्राओं के हक को मार कर अपना अधिकार जता रहें हैं जिले में ऐसे अनेक रूप देखे जा रहे है गुरु के छात्र छात्राये हो रहे परेशान अब गुरु और शिष्य के रिश्ते हो रहे तार तार करने में पीछे नही रहें मासाब और जिले से लेकर विकास खंडों तक बैठें जिम्मेदारों को जानकारी दी जाती है तो वह केवल कार्यवाही करने की बात कह कर अपना पलड़ा झाड़ लेते हैं।

        वही जिले के आदिवासी बाहुल्य अंचल मवई विकास खंड के बालक आश्रम के दूसरी क्लास के यूराज सैयाम को प्रभारी प्रचार श्याम लाल छाटा के द्वारा बेरेहमी से पिटाई कर दी गई जिसकी खबर जैसे ही घर बालो को मिली तो परिजन आनन फनन में स्कूल पहुँचे और बच्चे को मवई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर ईलाज कराया गया, जब रेवांचल टाईम्स टीम ने इस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की सच्चाई जानने की कोशिस की तो उनकी बातों से लग रहा था की खण्ड शिक्षा अधिकारी को सब पता है और वह अपने अधीनस्थ पदस्त शिक्षक को बचाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं, जबकि मामला शनिवार का है, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षक को बचाते हुए आज तक कोई भी कार्यबाही नहीं किये बस औपचारिकता के लिए लिखा पढ़ी और कागज़ों का पेट भर कर अपना पलड़ा झाड़ते की बात नजर आ रही है, वही दूसरी ओर बच्चे के पिता का कहना है की दोषी शिक्षक श्याम लाल छाठा के ऊपर अब तक  कार्यवाही कर दिया जाना था आख़िर क्यो नही किया गया जबकि उनके सामने पूरा मामला स्पष्ट है। कि कही न कही आज शिक्षा विभाग में विकास खंड से लेकर जिला मुख्यालय में बैठें जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की शह में ही आज शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और शिकायत के बाद भी कार्यवाही न करना बल्कि उनके द्वारा किये गए कृत्य पर पर्दा डालना कर सच्चाई को छुपाना ये कहा तक सही है और क्या ये शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उलंघन नही है ।

      वही छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक छाटा के द्वारा जो रहवासी छोटे छोटे छात्रों के साथ मार पीट की वह शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का खुला उलंघन किया गया है उस पर कार्यवाही की जा रही है पर कार्यवाही में इतना बिलम्ब क्यो हो रहा हैं। यह विचारणीय विषय हैं।

इनका कहना है...

मेरा बेटा युवराज सिंह सैयाम जो कि दूसरी कक्षा में पढ़ता है मुझे जैसे ही जानकारी लगी तो में तत्काल लगभग चार बजे छात्रावास पहुँचा तो देखा की तो वह सो रहा था बच्चों ने बताया कि मासाब ने मारा है कान के पास दर्द बहुत हो रहा था तो में तत्काल उसे इलाज कराने अस्पताल ले गया इंजेक्शन और दवाई गोली कराई है हम चाहते कि मासाब के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए हैं।



                        पिता गोपाल सिंह सैयाम 

बालक की शिकायत के अनुसार छात्रावास के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा जो बच्चों को मार पीट की घटना सामने आई है मेरे द्वारा जांच की गई है उस पर कार्यवाही की जा रही है मेरे द्वारा प्रतिवेदन बनाकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा हैं।

                                     हरेसिह परते

                            खंड शिक्षा अधिकारी मवई


खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मुझे बताया है पर प्रतिवेदन नही आया है और जैसे ही प्रतिवेदन आता है वैसे ही सम्बंधित के कार्यवाही की जाएगी कार्यवाही मेरे लेबल की होगी तो में करूंगा अगर ऊपर लेवल से होगी तो कार्यवाही प्रतिवेदन ऊपर भेज कर कार्यवाही की जायेगी।

                                  लालशाय जागेत

                                 सहायक आयुक्त जनजाति 

                     कार्य विकास विभाग मंडला

No comments:

Post a Comment