BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखण्ड भ्रष्टाचार में डूबी पिपरियाकंला पंचायत भ्रष्ट सचिव चंद्रभान चंदेल का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 12, 2023

अखण्ड भ्रष्टाचार में डूबी पिपरियाकंला पंचायत भ्रष्ट सचिव चंद्रभान चंदेल का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर....





दैनिक रेवांचल टाइम्स - केवलारी इन दोनों भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए प्रदेश सरकार अथक प्रयासों में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर निरंतर भ्रष्टाचार हावी होते नजर आ रहा है। साथ ही हम बात करें तो सिवनी जिले की केवलारी जनपद भ्रष्टाचार के मामलों में हमेशा अव्वल दर्जे में आने को तैयार रहती है निरंतर खबरों का प्रकाशन और भ्रष्टाचार के मुद्दे केवलारी जनपद से निकलते रहते हैं। परंतु जिम्मेदारों का जिम्मेदारी न निभाना यह एक अहम चिंता का विषय बना हुआ है। इसी तर्ज में मामला सामने आया है। सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी की ग्राम पंचायत पिपरिया कला का है। जहां भ्रष्ट सचिव चंद्रभान चंदेल अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी कर रहा है । शासकीय पैसों से खेल रहा है। होली एवं भर रहा है अपनी चहेतों की जेब धड़ल्ले से चल रहा है फर्जी बिलों का खेल एंव हो रहा है शासकीय राशि के साथ बंदरवाल वहीं एक ओर जन चर्चा यह भी है कि पंचायत में फर्जी हजीरियों का भी  खेल जोरो से निरंतर चल रहा है जिसके चलते भ्रष्टाचार को हावी होते नज़र आ रहा है वहीं भ्रष्ट सचिव चंद्रभान चंदेल एवं उनके सभी पदाधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने चाहतों की भर रहे हैं। जेब जिम्मेदारो ने भी दे रखी है मोन सहमति इस बात को बता रही है। कि किस तरीके से भ्रष्ट सचिव एवं उनके साथी पदाधिकारियों ने कैसे मचा रखी है पंचायत में लूट। जिम्मेदारों ने तो बंद रखी है आंखों में पट्टी जिसके चलते भ्रष्ट सचिवों जैसों के हौसले हैं बुलंद।


शिकायतों के बाद भी नहीं होती है कार्यवाही.....


शिकायत एवं खबरों के प्रकाशन के बाद भी अधिकारी अमला नहीं देता ध्यान इन दोनों केवलारी जनपद के पदाधिकारी जैसे मानो भ्रष्टाचार को दे रहे हैं बढ़ावा बन बैठे हैं धृतराष्ट्र जिसके चलते भ्रष्ट सचिवों के हैं हौसले बुलंद शिकायतों के बाद भी कार्यवाही ना होना यह एक है मुद्दा बन बैठा है।


इस संबंध में इनका कहना है कि..... 

मेरे द्वारा पिपरिया कला पंचायत के भ्रष्टाचार को लेकर लिखित शिकायत जिला कलेक्टर सहित सभी संबंधित अधिकारियों को की गई थी। लेकिन आज तक शिकायत में क्या कार्यवाही की गई शिकायतकर्ता को अवगत नहीं कराया गया।  मैं उक्त मामले को लेकर जल्द ही न्यायालय की शरण लूंगा।

No comments:

Post a Comment