BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सनातनी भक्तो की बढ़ रही एकजुटता और संख्या बल एक अच्छा संकेत सिद्ध हो रहा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 6, 2023

सनातनी भक्तो की बढ़ रही एकजुटता और संख्या बल एक अच्छा संकेत सिद्ध हो रहा...






रेवांचल टाईम्स - मंडला, हर मंगलवार को नियमित रूप से की जा रही श्री राम मंदिर पड़ाव में साप्ताहिक आरती में बढ़ रही भक्तों की संख्या हिंदुत्व समाज के लिए  एक नई ऊर्जा और मंडला जिले में एक अच्छा संदेश देने का कार्य कर रही है।

आरती के बाद सनातन धर्मोत्सव परिवार के साथी  आनंद प्रकाश तिवारी, आकाश बसंतानी , एड.आलोक खरया, कुशल ठाकरे, जगदीश चढ़ार, विजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल जी के द्वारा मंडला जिले में हिंदुत्व के संबंधित विषयों पर संक्षिप्त चर्चा परिचर्चा हुई । जिसमें उपस्थित सभी बंधुओ ने बढ़ चढ़कर कर  हिस्सा लिया । दो-तीन मुद्दों पर एक मत सहमति बनी  कि  आगामी 15 से 17 दिसंबर को गुरुकुल जिलहरी घाट में  महत्वपूर्ण कार्यक्रम  में  और आदरणीय नीलू महाराज जी के नेतृत्व में  17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मेहर बाबा ट्रस्ट मैदान देवदरा में महाअष्टमी लक्ष्मी यज्ञ आयोजित है । जिसमें पूरे देश के सिद्ध संत महात्मा के सानिध्य में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें सबको सपरिवार सक्रिय सहभागिता दिया जाना है। साथ ही आगामी 22 जनवरी  2024 को अयोध्या श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर मंडला जिले के हर मंदिर में स्थानीय भक्तों के द्वारा दीप प्रज्वलन, भजन कीर्तन, मंदिर की सजावट कर इस ऐतिहासिक अवसर पर त्योहार स्वरूप आयोजन किया जावे। चर्चा के इस दौरान में उपस्थित सीताराम कछवाहा, दीपचंद कछवाहा, विमल दहबरा, संतोष कुशवाहा, संदीप कछवाहा, रामकुमार कछवाहा, वरुण सिहारे, अखिलेश सोनी, पुजारी बसंत दीपू तिवारी, हेमंत दहबरा, तरुण पटेल, राकेश पटेल सबने उपरोक्त आगामी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सहमति दी।

सनातन धर्मोत्सव परिवार और साई बाबा के भक्त किशोर रजक जी ने इन कार्यक्रमों के दौरान हर हिंदू के घर में भगवा झंडा हो, हर घर में 22 जनवरी को दीप प्रज्वलन के लिए विनम्र आवाहन किया। सफलता पूर्वक संपन्न हुई साप्ताहिक आरती में उपस्थित हर भक्तों ने बड़ी ऊर्जा के साथ इस पहल के लिए एक दूजे को बधाई दी और कहा आगमी समय में मंदिर के सामने मुख्य मार्ग तक भक्तों की संख्या बढ़ेगी । शायद, आरती के वक्त रोड जाम रहेगा ऐसा भी भविष्य में हो सकता है। ऐसी प्रेरक उज्ज्वल शुभकामनाएं दी। 

अवतरण दिवस मनाया गया

नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा  और श्रीराम मंदिर ट्रस्ट सदस्य ई.गौरव कछवाहा के जन्मदिवस पर सनातनी परंपरा के अनुसार सबने तिलक वंदन, आशीर्वाद, मंगलकामना के साथ गले मिलकर बधाइयां दी। स्वलापाहार किया। पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण किया बधाई दी। उपस्थित रंजीत कछवाहा और सागर कछवाहा ने देश में बढ़ रहे सनातन धर्म के समर्थको की संख्या के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा अब वो दिन दूर नही  जब हमारा कोई मंदिर सूना नही होगा। सबने कहा  सनातन धर्म के विरोधी शक्तिशाली नही है। जरूरत है हम सब हमेशा एकजुट रहें।

     वही हर मंगलवार को नियत समय पर उपस्थिति हेतु सबने सहमति देते हुए । नए भक्तों को भी स्वेच्छिक सहभागिता के लिए निवेदन किया।

No comments:

Post a Comment