रेवांचल टाईम्स - मंडला विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश के मंडला जिले में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए तेजी से काम शुरू नही हो रहे हैं। मनरेगा के काम ठप्प पड़े हुए हैं। और जो हो भी रहे है तो ठेकेदारी प्रथा से गरीब मजदूरों को रोजगार का टोटा बना हुआ है। सरकारी तंत्र सक्रिय होने के कारण आराम फरमा रहा है। जल जीवन मिषन पूरे जिले में असफलता की ओर बढ़ रहा है। इस मिषन के कार्य धांधली, मनमानी और लापरवाही की भेंट चढ़ चुके हैं। सिंचाई की सुविधाओं का विस्तार नहीं हो रहा है किसान पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सड़कों की दुर्दषा सुधारी नहीं जा रही है। शराब का अवैध कारोबार बंद नहीं हो रहा है। प्रभारी अधिकारियों को हटाया नहीं जा रहा आज भी अटैच मेंट में अधिकांश अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय में डटे हुए है। सरकारी गाड़ियों का दुरूपयोग हो रहा है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही धान खरीदी केंद्रों में धांधली शुरू हो चुकी है जिसे रोकने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है किसान लुट रहे है। लाड़ली आवास योजना का पता नहीं चल रहा है। इसके अलावा तमाम तरह की समस्याएं जिले में बनी हुई हैं, जिनके निराकरण के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनापेक्षा है कि तेजी के साथ सभी कार्यो को चुनाव के बाद पूरा कराया जाए। जिससे जिले से गरीब मजदूरों का पलायन रुक सके और ग्राम पंचायतों में चल रही ठेकेदारी प्रथा को बन्द करने हेतु ग़रीबो ने जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
Sunday, December 17, 2023
चुनाव के बाद आराम फरमा रहा सरकारी तंत्र...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment