रेवांचल टाईम्स - मंडला, इस समय विकसित भारत संकल्प यात्रा मध्यप्रदेश के मंडला जिले में भी चल रही है। जिस उद्देष्य को लेकर यह यात्रा संचालित की जा रही है उन उद्देष्यों की पूर्ति हो रही है या नहीं इस बात का फीडबैक शासन प्रषासन के अलावा संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नहीं लिया जा रहा है। यही वजह है कि यह यात्रा इस जिले में सफल नहीं हो पा रही है। सभी को ज्ञात है कि केन्द्रीय योजनाओ का लाभ मध्यप्रदेश के मंडला जिले के नागरिकों को शासन प्रषासन की लापरवाही की वजह से ज्यादा से ज्यादा नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिषन, सहित तमाम तरह की केंद्रीय योजनाओ के बुरे हाल हैं। जिसकी ज्यादा जरूरत लोगों को है, उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री की सभी योजनाएं इस जिले में फ्लाॅप हो रही हैं। यात्रा का उद्देष्य यही है कि केन्द्रीय योजनाओं का लाभ दिया जाए। जिन लोगों को अब तक केन्द्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला हैं । लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा हैं यात्रा की जानकारी पूर्व से नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जनापेक्षा है संपूर्ण मंडला जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रियान्वयन सही तरह से किया जाए ताकि इस यात्रा का लाभ वंचित लोगों को मिल सके।
Sunday, December 17, 2023
संकल्प यात्रा से लाभान्वित नहीं हो रहे लोग
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment