दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिण्डौरी विकसित भारत सकल्प यात्रा विकासखण्ड अमरपुर के किसलपुरी पहुॅची जहाॅ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देशहित एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते है। उन्होने खुद से पहले राष्ट्र को विकसित करने का संकल्प लिया है जिसके तहत आज हमारी यह संकल्प यात्रा किसलपुरी मे पहुॅची है। हमारी सरकार का आशय है कि अब कोई भी व्यक्ति सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने व परेशान होने की जरूरत नही है अब सरकार आपके पास आपके गाँव खुद आयेगी और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को घर बैठे लाभ देगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीब, शोषितों व वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है। जहाॅ देश का गौरव विश्वपटल पर लगातार बढ़ रहा है वही सास्कृतिक विरासतों को प्रथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए हम सब देख रहे है। हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलने वाले कार्यकर्ता है पं. दीनदयाल जी का लक्ष्य था कि हर उस निम्न वर्ग का विकास नही हो जाता तब तक भारत विकसित नही हो सकता उनका लक्ष्य था कि अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास और उनके राहों पर चलकर हमारी केन्द्र व राज्य की भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र है। हम भी भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य निरंतर करते है। पहले की कांग्रेस सरकार सिर्फ सत्ता सुख भोगती थी, उन्हे राज्य के विकास से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही था उनका उद्देश्य खुद का विकास करना था, आपको याद होगा कांग्रेस की सरकार मे रोड़ का पता नही था, लाइट कभी आती नही थी हमेशा अंधेरा बना रहता था, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आयी है आज पूरे प्रदेश मे चमचमाती सड़के एवं चैबिस घंटे बिजली ये सिर्फ भाजपा सरकार मे ही संभव है। आज पूरे प्रदेश को मे हर वर्ग के विकास के लिए हमारी म.प्र. की सरकार कार्य कर रही है, जिसमे वर्तमान मे लाड़ली बहना योजना ये योजना न सिर्फ महिलाओं को सशक्त करेगी बल्कि इस योजना के माध्यम से महिलाऐं आत्मनिर्भर बनेगी जिससे प्रदेश व राष्ट्र सशक्त होगा।
उक्त कार्यक्रम में वरितठ भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार पाठक राकेश तिवारी मंडल महामंत्री अनिल साहू सरपंच ऊषा वनवासी उपसरपंच विनोद पाठक आत्माराम वनवासी प्रमोद मिश्रा मदन तिवारी श्रीमति प्रभापाठक गीता साहू अधिकारी कर्मचारी सैकडो की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी को राष्ट्र हित मे सकल्पित कराया इस तरह कार्यक्रम सपन्न हुआ

No comments:
Post a Comment