रेवांचल टाईम्स - स्वच्छता में कोताही बिल्कुल नहीं होगी बर्दास्त - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’
शहर की सफाई व्यवस्था उत्तम बनाने की दिशा में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को भी तीन दिवस के अंदर की जायेगी दुरूस्त, खराब कचरा गाड़ियों की मरम्मत 24 घंटे के अंदर कराई जायेगी, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ स्वयं कल 11 बजे पहुॅंचेगें वर्कशॉप
महापौर ने सफाई व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन लाने बीट प्लान, नाला गैंग के लिए तिथिवार एवं वार्डवार कैलेण्डर तैयार करने अधिकारियों को दिये निर्देश
मशीनरी संशाधनों की भी वार्डवार प्लान तैयार कर सभी प्लानों से वार्ड पार्षदों को अवगत कराने के भी महापौर के निर्देश
वर्षा जल निकासी के सभी अवरोधों को हटाने एवं निर्माण की प्लानिंग तैयार करने अधिकारियों को निर्देश
जबलपुर शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा आज दो घंटे तक मैराथन बैठक की गयी। बैठक में उन्होंने स्पष्ट तौर पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता के कार्यो में बिल्कुल कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिनके द्वारा भी लापरवाही की जाती है तो उनके विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था उत्तम लाने के लिए तीन दिवस के अंदर दुरूस्त करने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में महापौर श्री अन्नू ने कहा कि जितनी भी कचरा गाड़ियों की मरम्मत होनी है उन सभी गाड़ियों की मरम्मत 24 घंटे के अंदर कराई जाये, जिसका निरीक्षण करने वे खुद पहुॅंचेगें। गाड़ियों की मरम्मत के लिए कल वे स्वयं 11ः30 बजे वर्कशॉप कार्यालय पहुॅंचकर व्यवस्था का अवलोकन करेगें।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सफाई व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन लाने अधिकारियों को बीट प्लाटन, नाला गैंग के लिए तिथिवार एवं वार्डवार कैलेण्डर तैयार करने के अलावा मशीनरी संशाधनों को भी वार्डवार प्लान तैयार कर सभी पार्षदों को अवगत कराने के निर्देश दिये।
बैठक में शहर की समान्य सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नाला नालियों की रूटीन के अनुसार सफाई कराने तथा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश प्रदान किये। उन्होंने अभी से ही वर्षा जल निकासी के सभी अवरोधों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की प्लानिंग तैयार करने के भी निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारी प्रगति की जानकारी लेकर उपस्थित रहेगें। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य अमरीश मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वर्कशॉप प्रभारी कार्यपालन यंत्री जी.एस. मरावी, के साथ-साथ सभी प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment