रेवांचल टाईम्स - अहिंसा चौक से कचनार सिटी तक बन रही मॉड रोड का महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने किया निरीक्षण
गुणवत्ता एवं समय सीमा पर नहीं करेगें समझौता - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’
सड़क निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों के बदले 10 गुना पौधे लगाये अधिकारी, सड़क निर्माण में बाधक 33 पोल और 2 ट्रांसफार्मर होगें शिफ्ट - महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’
पेयजल व्यवस्था के लिए 1720 मीटर नई पाइप लाइन - महापौर
जबलपुर आदर्श आचार सहिंता के समाप्त होते ही महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कल एस.टी.पी. प्लांट निर्माण के कार्यो का निरीक्षण के बाद आज महापौर अहिंसा चौक से कचनार सिटी तक मॉडल रोड निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने पहुॅंचे जहॉं उन्होंने सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं समय सीमा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। यदि गुणवत्ता प्रभावित हुई तो संबंधित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जायेगी। महापौर के साथ निरीक्षण के मौके पर नेताप्रतिपक्ष एवं वार्ड पार्षद कमलेश अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री एस.के. बबेले, संभागीय अधिकारी सुदीप पटैल, सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, एवं जल विभाग तथा उद्यान विभाग के उपयंत्री आदि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री अन्नू ने यह भी निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के लिए जितने पेड़ो की कटाई हुई है उससे 10 गुना अधिक पौधे लगाने अधिकारियों को दिये निर्देश। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि सड़क निर्माण में बाधक लगभग 33 पोल और 2 ट्रॉंसफार्मर को भी शिफ्ट करने की कार्रवाई की जायेगी।
महापौर ने इस क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए सड़क के दोनो तरफ 1720 मीटर तक नई पानी की पाइप लाइन डाली जायेगी, जिससे कि लोगों को बेहतर जलापूर्ति हो सके। इस अवसर पर महापौर ने अधिकारियों को बताया कि सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुणवत्ता प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ निश्चित रूप से बड़ी कार्रवाई की जायेगी।


No comments:
Post a Comment