रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले विकास खण्ड निवास में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ निवास अल्प प्रवास पहुंचे। जहाँ उनके आगमन पर निवास के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया इसके बाद उन्होंने स्थानीय रेस्ट हाउस निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हाल जाना। वही उन्होंने कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की इसी दौरान निसास कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित चोकसे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
वही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्रा एवं नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों के सदस्यों के साथ विकासखंड समन्यवायक की पूरी टीम ने स्वागत किया। निवास जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी मुलाकात की इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा की में प्यार बाटने आया हूं यह यात्रा मेरी कोई राजनीति यात्रा नही हैं।
वही इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सीएम हाउस भोपाल पर ओ एस डी के पद पर पदस्थ भूपेंद्र परस्ते के निज निवास स्थान निवास नगर के वार्ड नंबर 10 पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां स्वल्पाहार के बाद भूपेंद्र परस्ते की मां कोती परस्ते का आशीर्वाद लेने के बाद फोटो सेशन के बाद वह शहपुरा की ओर रवाना हो गए। बताया गया की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ अमरकंटक मां नर्मदा जी के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।


No comments:
Post a Comment