दैनिक रेवांचल टाइम्स - विधान सभा चुनाव 2023 हेतु दिनांक 17-11-2023 को हुये मतदान की मतगणना दिनांक 03-12-2023 को कलेक्टेट कार्यालय डिण्डौरी में किया जायेगा। मतगणना हेतु सुरक्षा के व्यापक रूप से चुनाव आयोग के गाईड लाईन के अनुसार 03 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था जिला बल विसबल तथा सीआरपीएफ को पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के निर्देशन में लगाया गया है । मतगणना सुरक्षा व्यवस्था में लगे बल को पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफ किया गया। मतगणना कार्य में लगे पासधारी कर्मचारी गेट नं 02 से प्रवेश करेंगे एवं इनके पार्किंग की व्यवस्था जिला पंचायत कार्यालय डिण्डौरी प्रांगण मे बनाया गया है तथा पासधारी अभ्यार्थी अभिकर्ता मीडिया कर्मी गेट नं 01 से प्रवेश करेंगे एवं इनके पर्किंग हेतु पुलिस लाईन मैदान डिण्डौरी में बनाया गया है । मतगणना कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारी एवं अभ्यार्थी ऐजेंट सभी को मतगणना स्थल पर मोबाईल, डिजिटल वाच, बीडी सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू , लाईटर, माचिस, पेन, पर्स एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेजाना पूर्णतः वर्जित है यदि किसी द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने की कोशिश की जाती है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
Saturday, December 2, 2023
कडी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment