रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की तीन विधानसभा के चुनाव नतीजे सम्पन्न हुए और मतदान के बाद से लोगों के सामने नतीजे भी सामने आ गए इसी के साथ विधानसभा के चुनावी महासंग्राम का निर्णय हो चुका है। यहां लगाए जा रहे कयास और एग्जिट पोल के सारे आंकड़े धराशाई हो गए है। सभी के गणित और लाड़ली बहना योजना का जादू मंडला जिले की मंडला विधानसभा में बस चला कमल का जादू और बाकी दो जिले की विधानसभा निवास और बिछिया में कांग्रेस यानी पंजा का जादू चल गया। वहीं निवास विधानसभा से बहुचर्चित और लोकप्रिय राष्ट्रीय आदिवासी नेता और केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपनी विधानसभा की सीट नहीं बचा पाए। केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते सिर्फ 82 हजार 203 मतों पर सिमट कर रह गए। फग्गन सिंह कुलस्ते करीब 11 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा। वही मंडला जिले की तीन विधानसभा में 21 प्रत्याशियों में एक कमल और दो कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा।
18:39
71%
बता दे कि चुनाव के महासंग्राम के बाद जीते प्रत्याशियों के लिए नया सबेरा हुआ है। मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के पहले विधानसभा चुनाव में जो सीटें जिस पार्टी की थी, वहीं सीट इस बार भी रही। विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार भी मंडला विधानसभा में भाजपा, निवास में कांग्रेस और बिछिया में भी कांग्रेस का कब्जा रहा। चुनाव परिणाम के सभी चरणों में प्रत्याशियों की दिल की धड़कने तेज रही। सभी अपनी जीत की खुशी अपने मन में मना रहे थे, लेकिन अंतिम चरणों में स्थिति स्पष्ट हो गई और जीते प्रत्याशियों के चेहरे में एक अलग ही खुशी लहर दिखाई दी। वहीं जीती पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उनकी मेहनत की खुशी स्पष्ट नजर आ रही थी। जीत जश्र मनाने जगह-जगह आतिशबाजी की गई। जुलूस की तैयारियां शुरू हो गई।
वही जानकारी के अनुसार मंडला के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। जिले की बिछिया विधानसभा में गोंगपा ने भी काफी जोर लगाया, लेकिन इनका जोर कांग्रेस के आगे नहीं चल सका। जिसके कारण बिछिया में त्रिकोणीय मुकाबला रहा और कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नारायण सिंह पट्टा ने जीत हासिल की।
वही मण्डला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संपतिया उइके को 111777 वोट मिले, और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ अशोक मर्सकोले को 95510 मिले। विधानसभा बिछिया में कांग्रेस के नारायण सिंह को 88174, भाजपा के डॉ विजय मरावी को 77905 वोट मिले। विधानसभा निवास से कांग्रेस के उम्मीदवार चैन सिंह वरकड़े को 94419, और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को 82203 वोट मिले। और उन्हें हार का सामना करना पड़ा आखिर मंडला जिले की तीन विधानसभा में दो विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का कब्ज़ा है और एक मे भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की वही दूसरे तरफ केन्द्र से लेकर मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसके बावजूद आदिवासी जिले से सरकार के पक्ष में केवल एक ही विधानसभा में जीत हासिल करना ये बड़ा सवाल है।


No comments:
Post a Comment