रेवांचल टाईम्स - कई वर्षों से मानवता की सेवा कर रहे हैं गरीब नवाज के सदस्यों ने रविवार को एक बार फिर से मानवता कि मिशाल पेश कि दरअसल रविवार विक्टोरिया अस्पताल में गैंगरीन पीड़ित
को नरसिंहपुर निवासी मुन्ना लाल रजक जिनकी जबलपुर जिला चिकित्सालय में इलाज दौरान मृत्यु हो गई,जिसके अंतिम संस्कार के लिए उसके पुत्र के पास ग़रीबी के चलते पैसे ना होने के कारण असमर्थता जताई जिसकी खबर ग़रीब नवाज़ कमेटी के प्रमुख इनायत अली को लगते ही उन्होंने मृतक मुन्ना लाल रजक का पूरे हिन्दू रीति-रिवाज के साथ दाह संस्कार किया, आपको बता दें कि भाई इनायत अली जी पिछले एक दसक से इसी प्रकार बेसहारों की मदद करते आ रहे हैं यह सहयोग इनके द्वारा निजी तौर पर किया जाता है इसमें किसी भी प्रकार से किसी अन्य से सहयोग राशि नहीं ली जाती है, इनायत अली जी पेशे से मोटर और जीप कार मैकेनिक हैं, हमारे संवाददाता से बात करते हुए इनायत अली जी ने कहा कि मैं अपना फर्ज निभाता हूं, इसका प्रतिफल मुझे मालिक देता है, इसमें मुझे किसी की सहानुभूति मिले न मिले मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। शायद यही भारत देश है जो सोने की चिड़िया भी कहलाता है और आज डिजिटल इंडिया कह ला रहा है।

No comments:
Post a Comment