BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यज्ञ स्थल पर मनाई गई गीता जयंती, उत्कृष्ट बच्चों को किया सम्मान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 23, 2023

यज्ञ स्थल पर मनाई गई गीता जयंती, उत्कृष्ट बच्चों को किया सम्मान...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला, शनिवार को गीता जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मगुरू पं नीलू महाराज के विशेष प्रयास से गीता जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामकृष्ण सेवा आश्रम देवदरा के संत शारदात्मक जी महाराज, सूर्य मंदिर नावघाट के संत सच्चिदानंद जी महाराज, वृदांवन से आए रामानंद जी महाराज, भागवत आचार्य सुरेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर जेसोबा के अध्यक्ष एके शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को गीता के विषय में प्रश्र पूछते हुए श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई यहां पर महर्षि विद्या मंदिर से आस्था साहू, खुशी उईके, सृष्ठि सारथी व सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय से रिया सिंगौर, कृति साहू, आदित्य संत आए तो वहीं शासकीय हाई स्कूल गाजीपुर से महक पटैल, रूचि ओंकरे, रिया यादव ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। छात्रो ने गीता के अनेक श्लोको का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सभी छात्रों को सम्मान पत्र के साथ नगद राशि पं. नीलू महाराज द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ल, डॉ स्वल्पा बडग़ैया, श्रीमति अपर्ण झा, समाजसेवी किशोर रजक, ओमप्रकाश धमेचा, आलोक पाठक एवं एके शुक्ला का मंच से सम्मान भी किया गया। बता दें कि देवदरा के मेहरा बाबा कुटी प्रागंण में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् महाभागवत पुराण का आयोजन किया गया जा रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर को होगा। यहां पर संगीतमय भागवत पुराण की जा रही है जहां पर दूर-दूर से भक्तगण कथा सुनने आ रहे हैं। धर्मप्रेमियों से आग्रह हैं कि वे तन मन धन से इस पुनीत कार्य पर सहयोग प्रदान करें।

No comments:

Post a Comment