BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खाटू श्याम के दर्शन कर लौंटे भक्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 23, 2023

खाटू श्याम के दर्शन कर लौंटे भक्त


रेवांचल टाईम्स - मण्डला से खाटू श्याम के भक्तों ने यात्रा का आयोजन किया जो कि 18 दिसंबर को मंडला से खाटू श्याम के लिए निकली और 22 दिसंबर को वापस मुख्यालय पहुंची। यात्रा में रिंग्स मंदिर, माता लक्ष्मी मंदिर, सालासर बालाजी माता मंदिर, हर्ष पर्वत, रानी सती माता मंदिर का भ्रमण किया गया। यहां भक्तों ने खाटू श्याम भगवान के अलावा अन्य मंदिरो में माथा टेंकते हुए सुख सम्पत्ति की कामना की है। वहीं यहां से यात्रा जयपुर भ्रमण के लिए पहुंची। यात्रा में गए सभी यात्रियों का जबलपुर रेलवे स्टेशन पर श्याम परिवार मंडला द्वारा स्वागत किया गया एवं उन्हें चुनरी व दुपट्टा पहनाकर उनके गंतव्य तक छोड़ा गया। जहां भक्तों ने पूजनअर्चन कर बाबा का ध्यान कर पद यात्रा में चल रहे भक्त का स्वागत किया। इस यात्रा में दिनेश पटैल, सुरजीत पटैल, इन्द्रेश तालरेजा, अत्तू चौरसिया, अभिषेक बिलैया, श्रीमति सुषमा मिश्रा, अनुप मिश्रा सहित अन्य भक्त पहुंचे।

No comments:

Post a Comment