BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकसित भारत संकल्प यात्रा: दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ की गई वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 23, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा: दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ की गई वंचित हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कार्यवाही

 


 

मंडला 23 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम हर्राभाट एवं कोको, बीजाडांडी में सांगवा एवं भटाडुंगरिया, मवई में छपरतला एवं घोंटा, मोहगांव में बोड़ासिल्ली एवं मुंगवानी, नैनपुर में चीचगांव एवं चमरवाही, नारायणगंज विकासखंड के बम्हनी एवं परतला, मंडला विकासखंड के मानादेई एवं खापाकला पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

                विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

 

आज 8 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 24 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम देई एवं भीमा, बीजाडांडी में खनोरा एवं लालपुर, नैनपुर में बोरी पीपरडाही एवं केरेगांव, मंडला विकासखंड के इमलीगोहान एवं सिलपरा पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

No comments:

Post a Comment