BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बन गई पायल मेश्राम स्टाफ नर्स..... शिकायतों के बाद भी आज तक नहीं हुई कार्रवाई आख़िर फर्जीवाड़े में कार्यवाही करेगा कौन..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 15, 2023

फर्जी दस्तावेज तैयार कर बन गई पायल मेश्राम स्टाफ नर्स..... शिकायतों के बाद भी आज तक नहीं हुई कार्रवाई आख़िर फर्जीवाड़े में कार्यवाही करेगा कौन.....





दैनिक रेवांचल टाइम्स - जिले से लेकर पूरे प्रदेश में फर्जीवाडा का कारोबार चल रहा और धड़ल्ले से अपात्र लोग आज सरकारी नोकरी कर रहे है और बेचारे जो मेहनत और ईमानदारी से पढ़ कर अच्छे अंकों लाकर भी दर बदर भटक रहे है, और फर्जी जाति प्रमाण पत्र फर्जी अंकसूची फर्जी कूटरचित दस्तावेज़ो के आधार पर और अच्छी सेटिंग के चलते छोटे से लेकर बड़े बड़े मलाईदार पदों में बैठें हुए है और जागरूकता नागरिको ने इनके द्वारा कूटरचित तरीक़े तैयार किये गए दस्तावेजों को निकाल कर शासकीय सेवा का लाभ ले रहे अधिकारी कर्मचारी यो की शिकायतें भी हो रही है पर जिन्हें इन फर्जीवाड़ा पर कार्यवाही करनी है वह भी कही न कही अपने निजी स्वार्थ साधने को लेकर प्राप्त शिकायत को लीपा पोती करते हुए इन भ्रस्टो को बचाते नजर आ रहे है।

    वही इन दिनों भ्रष्ट और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सरकार तरह-तरह के बेहतरीन पेतरे आजमा रही है। पर आज गाँव से लेकर शहर तक भ्रष्टाचार हावी होते नजर आ रहा है । वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों का गैर जिम्मेदाराना काम एंव लापरवाही करना भ्रष्टाचार को तेजी से बढ़ावा दे रहा है। 

     वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी और कूटरचित तरीके से तैयार कर उन दस्तावेजों के आधार पर शासकीय नोकरी पाने का मामला सामने आया है जहां पर फर्जी दस्तावेज कूट रचित तैयार कर बन बैठी नर्स पूरा मामला जनपद पंचायत बरघाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम धपरा गंगेरूआ में रहने वाली लड़की पायल मेश्राम पिता नरेंद्र मेश्राम है जो कि धपरा गंगेरूआ के मूल निवासी हैं। पायल मेश्राम का जन्म 01/08/1996 को हुआ है। जो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगेरूआ से प्राप्त दाखिल खारिज में दर्ज है। उन्होंने 12वीं की कक्षा वर्ष 2013 में उत्तीर्ण कर विद्यालय से टीसी प्राप्त की

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा दिनांक 1/4 /2019 द्वारा जारी स्टाफ नर्स की पदक्रम सूची क्रमांक 6977 मैं उल्लेख है पायल मेश्राम स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय श्योपुर में पदस्थ है एवं स्टाफ नर्स के पद पर 10 /7 /2017 में नियुक्ति प्राप्त की है।


श्योपुर में कर रही है नौकरी...


वही जानकारी के अनुसार वर्तमान में पायल मेश्राम पिता नरेंद्र मेश्राम जो कि जिला चिकित्सालय श्योपुर  में स्टाफ नर्स के रूप में अपनी सेवा दे रही है।


यह हैं नियम.....


स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति के लिए पात्रता आयु सीमा 1 जुलाई 2013 के उम्मीदवारो की न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।


       जबकि अगर कोई उम्मीदवार अपनी आयु में 17 वर्ष से एक दिन भी कम होता है तो वह जी एन टी प्रवेश परीक्षा के लिए अपात्र होता है। 


दस्तावेज चीज चीख कर बता रहे हैं पात्र अपात्र की बात पड़ सवाल ये उठता है की आख़िर कार्यवाही करेगा कौन.....

वही जानकारी के अनुसार पायल मेश्राम पिता नरेंद्र मेश्राम जो कि आयु दिनांक से 1 जुलाई 2013 को 16 वर्ष 11 माह की थी और अतः प्रवेश परीक्षा में प्रवेश हेतु अपात्र थी। फिर भी इनके द्वारा वर्ष 2013 में कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जी एन टी परीक्षा में प्रवेश लिया एवं परीक्षा दी और 4 वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा कर 2017 में स्टाफ नर्स की पद पर नियुक्ति प्राप्त की इसके बाद शासकीय सेवा का लाभ लेने लगी।


इस संबंध में इनका कहना है कि....

मेरे द्वारा उक्त मामले के सभी दस्तावेज इकट्ठा कर संबंधित सभी अधिकारियों को  लिखित शिकायत की गई है ।एवं मेरे द्वारा पुलिस अधीक्षक सिवनी को भी शिकायत की गई है मगर आज तक उक्त मामले में क्या कार्रवाई हुई है मुझे अवगत नहीं कराया गया है मैं उक्त मामले को लेकर जल्द ही न्यायालय की शरण लूंगा। 

                                  आवेदनकर्ता


       एसपी ऑफिस से उक्त मामला मेरे संज्ञान में आया है एवं उक्त मामले की जांच मेरे द्वारा ही की जानी है मेरे द्वारा जांच जारी है जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी।

                     ललित गढरे

                 एसडीओपी बरघाट

No comments:

Post a Comment