BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोहगांव बस स्टैंड पर व्यापारियों का बेजा कब्जा.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 11, 2023

मोहगांव बस स्टैंड पर व्यापारियों का बेजा कब्जा..


रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले में इन दिनों नगर से लेकर ग्रामीण आँचल तक सरकारी भूमि हो या बस स्टैंड हो या सार्वजनिक स्थानों में अतिक्रमण करियो का मकड़ जाल फैल चुका है जहाँ देखो वहाँ अबैध कब्जा व्यापारियों की 10 फिट की दुकान है पर उनके द्वारा 20 से 30 फिट तक अबैध कर अतिक्रमण कर रहे है जिस कारण यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है और स्थानीय प्रशासन को शिकायतें मिलती है पर करे भी तो क्या क्योंकि हर कोई किसी न किसी राजनीतिक पार्टी का दामन थाम बैठें है जिस कारण से अधिकारी कर्मचारी केवल महीना चार महीने में छोटी मोटी कार्यवाही कर अपना पलड़ा झाड़ते नजर आते है कार्यवाही का असर एक दो दिन दिखाई भी पड़ता है और फिर यथावत हो जाता हैं।

       वही ग्राम मोहगांव के बस स्टैंड पर अवैध तरीके से व्यापारियों ने कब्जा जमा रखा है। इसके कारण यहां न तो बसें खड़ी हो सकती हैं  इसके बाद भी ग्राम पंचायत इस कब्जे को नहीं हटा रही है।

 मुख्यालय के बस स्टैंड से रोजाना सौ से अधिक बसें निकलती है। लेकिन यहां व्यापारियों ने दुकानों के सामने अवैध कब्जा जमा लिया। इसके कारण बस स्टैंड पर व्यवस्थित तरीके से बसें खड़ी नहीं हो पा रहीं। सरकारी प्रतिक्षालय पर  भी अवैध कब्जा हो गया है इसके कारण यात्रीयो को बैठने की वेबस्ता नही है 

आधे हिस्से में व्यापारियों का कब्जा: बस स्टैंड परिसर के आधे हिस्से में एक दर्जन व्यापारियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। यहां होटल, किराना दुकान व्यापारी ने सौ फीट तक जगह घेर रखा है ।  इसके कारण जिस स्थान पर बसें खड़ी होनी चाहिए, वहां दुकानों का सामन रखा होता है।

No comments:

Post a Comment