रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के विकास खण्ड नारायणगंज में सड़क पर दुकानों की संख्या दिन व दिन बढ़ते जा रही है वहीं अब तक 40 से अधिक सब्जी के ठेले लगाए जा रहे हैं, जिससे आए दिन आवागमन करने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है,
जानकारी के अनुसार नारायणगंज नगर पड़रिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाजार रोड पर सब्जी के ठेले और दुकानें संचालित हो रही हैं। स्थिति यह है कि बाजार की 40 फीट चौड़ी सड़क सिकुड़कर 15 फीट चौड़ी रह गई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने ग्राम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की है, उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नारायणगंज नगर में लग रही बाजार की मुख्य सड़क पर सुबह से ही सब्जी के ठेले लग जाते हैं। जिसके कारण से सड़क दिन व दिन सकरी होती जा रही है। और बाजार की सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क से होकर चार पहिया वाहन निकलते ही ट्रैफिक जाम हो जाता है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो से साठगांठ कर खुलेआम अतिक्रमण करते हुए बीच सड़क में बाजार में लगा रहे और केवल खाना पूर्ति के सब्जी के ठेले वालों को हटाने के लिए नोटिस देने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क पर सब्जी मंडी लगने से वहां हर समय गंदगी बनी रहती है। इससे राहगीर और स्थायी दुकानदारों को परेशानी हो रही है। दुकान के बाहर ठेले लगे होने के कारण दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। अगर कोई व्यापारी इन ठेलों को दुकान के सामने से हटाने के लिए कहता है, तो वह मारपीट करने लगते हैं। नारायणगंज मुख्य बाजार रोड से अधिकांश लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल जाते हैं। यहां पर आए दिन ट्रैफिक जाम होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में मुश्किल होती है।
जबकि इस मार्ग से सभी अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन कार्यालय आते जाते हैं। इनको नग़रवासीयों एवं अखबार के माध्यम से कई बार चिताया गया है फिर भी इनके कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।

No comments:
Post a Comment