दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला, विकास खण्ड भुआ बिछिया में शनिवार को भुआबिछिया सिविल न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में पारिवारिक कलह के कारण अलग अलग रह रहे पति पत्नी का फिर से मिलन हो गया और दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर साथ जीवन यापन करनें का संकल्प भी लिया।गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा संजय कृष्ण जोशी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार डीआर कुमरे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति भुआबिछिया में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश स्वेता परते तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।लोक अदालत में राजीनामा योग्य न्यायालय में लंबित कुल 77 प्रकरण रखे गए जिसमें से 30 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 1374000 रुपए की राशि अवार्ड हुई।बैंकों एवं नगर परिषद के भी कुल 387 प्री लिटिगेशन प्रकरण रखे गए जिसमें 30 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 342516 रुपए की राशि अवार्ड हुई।लोक अदालत में एक प्रकरण जिसमें की आवेदिका पार्वती मरावी का विवाह 2021 में बरखेड़ा निवासी मनसुख मरावी के साथ हुआ था। विवाह के बाद पारिवारिक कलह के कारण दोनों लगभग 7 माह से अलग-अलग रह रहे थे जिन्हें न्यायाधीश तथा अधिवक्तागणों द्वारा समझाइस दी गई।इसके बाद दोनों ने राजीनामा करना व्यक्त किया और न्यायाधीश श्वेता परते तिवारी तथा अधिवक्तागणों के समक्ष एक दूसरे को फूलमाला पहनाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया तथा पार्वती अपने पति के साथ उसके घर बरखेड़ा रवाना हुई।नेशनल लोक अदालत में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय चौरसिया सचिव पीयूष पांडेय कोषाध्यक्ष बलराम शर्मा दिलीप कोर्वे आरपी नंदा जेपीएन मिश्रा संदीप पटेल थानेश्वर तेकाम नानकराम धुर्वे गणेश पटेल अधिवक्तागण अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Saturday, December 9, 2023
Home
bichhiya
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सात माह पहले पति पत्नी हो गये थे अलग, लोक अदालत ने मिलाया..
सात माह पहले पति पत्नी हो गये थे अलग, लोक अदालत ने मिलाया..
Tags
# bichhiya
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
bichhiya,
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment