BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकसित भारत संकल्प यात्रा: वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने हो रही कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 20, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा: वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने हो रही कार्यवाही



 

मंडला 20 दिसम्बर 2023

                प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 20 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम किसली भिलवानी एवं मनोहरपुर, बीजाडांडी में चरगांवमाल एवं लावरमुड़िया, मवई में नरहरगंज एवं परसेल, मोहगांव में कुड़ोपानी एवं निधानी, नैनपुर में अमझरमाल एवं धनपुरी रैयत, नारायणगंज विकासखंड के साहा एवं सलैया, मंडला विकासखंड के भंवरदा एवं बोरिया पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

                इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

 

आज 14 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 21 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम जोगीसोढ़ा एवं खलौड़ी, बीजाडांडी में विजयपुर एवं धनवाही, मवई में सुरजपुरा एवं मझगांव, मोहगांव में पीपरदर्रा एवं मुनु, नैनपुर में पांडीवारा एवं मानेगांव, नारायणगंज विकासखंड के सिकोसी एवं पड़रिया, मंडला विकासखंड के जारगी एवं खुर्सीपार पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र 

No comments:

Post a Comment