जिला प्रशासन के निर्देश की उड़ धज्जियां विभाग को शिकायत होने पर नही होती कार्यवाही
रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले का जिला प्रशासन कहता है कि काला बाजारी करने वालों को छोड़ना नहीं है। मगर प्रशासन में बैठे अधिकारी ही खाद व्यपारियो के साथ मिलकर किसानों से लूट मचा रखी है। वही जिला प्रशासन के द्वारा कुछ समय पूर्व खाद को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे। की खाद व्यापारी शासन के तय कीमत में किसानों को खाद बेचना है। मगर खाद व्यापारी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है। वही जब किसान खाद लेने जाता है। तो व्यापारी 320 की यूरिया और साथ में जिंक का पैकेट देते है। जिससे साफ होता है। की व्यापारी किसानों को किस हद तक लूट रहें है। वही नैनपुर नगर अनेकों व्यापारी है। जोकि ऊंचे दाम में खाद बेच रहें है।
गोडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता की जागरूकता के चलते हुई कार्यवाही...
नैनपुर में गौरा छापर निवासी संजय कुमरे जो की गोंडवाना के जिला मीडिया प्रभारी है के द्वारा यूरिया खाद निवारी की खाद दुकान सौरभ ट्रेडर्स निवारी के पास खरीदी गई खाद खरीदने के बाद यूरिया के प्रति बैग की कीमत विक्रेता द्वारा 350 रुपए बोली गई जबकि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य 267.50 रुपए है एवम कुछ दिन पहले जिला कलेक्टर द्वारा भी आदेशित किया गया था की सभी प्राइवेट डीलर भी इसी मूल्य पर ही खाद का विक्रय करेंगे फिर भी खाद विक्रेता द्वारा उचित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। . खैर इसकी सूचना विभाग के आला अधिकारियों को दी जा चुकी है ।जिसमे कृषि विभाग के जिला अधिकारी का कहना है। की विक्रेता के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाएगी जिसके एवज में नैनपुर के कृषि अधिकारी द्वारा खानापूर्ति के लिऐ मात्र पंचनामा बनाकर विक्रेता को छोड़ दिया अब देखना ये है की पंचनामा के आधार पर विक्रेता के ऊपर कार्यवाही कब तक की जाती है. या एक बार फिर खाद व्यापारी प्रशासन से साठ गांठ कर बच कर निकल जायेगा ।
इनका कहना है...
मेरे द्वारा यूरिया खाद निवारी की खाद दुकान सौरभ ट्रेडर्स निवारी के पास खरीदी गई खाद खरीदने के बाद यूरिया के प्रति बैग की कीमत विक्रेता द्वारा 350 रुपए लेकर खाद विक्रय की जा रही है।
संजय कुमरे
जिला मीडिया
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी


No comments:
Post a Comment