BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया उप डाकघर के सेवक गए, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, डाक-घरों में कार्य ठप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 15, 2023

अंजनिया उप डाकघर के सेवक गए, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, डाक-घरों में कार्य ठप




 दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां मंडला प्रदेश भर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सदस्य 12 दिसंबर  मंगलवार से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं l कर्मियों  के हड़ताल में चले जाने के कारण मंडला जिले के सभी ग्रामों में ग्रामीण शाखाघरों में कामकाज प्रभावित हो गए इस अवसर पर जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत अंजनिया उप डाकघर के कर्मचारी मुख्य डाक - घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए डाक कर्मियों ने कहा है कि मांगो पर विचार नहीं किए जाने के कारण डाक कर्मी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हैं पूर्व में कई बार अपनी मांगों को लेकर न्याय की गुहार भी लगाई जा चुकी है इसके बावजूद कोई भी विचार नहीं किया गया है इस कारण इधर हड़ताल कर रहे संघ के कर्मचारियों का कहना यह है कि वे अब बीओबैग का आदान प्रदान नहीं करेंगेl वही ब्रांच ऑफिस में लेखा जोखा भी प्रस्तुत नहीं किया जाएगा संघ की मांगों में मुख्य रूप से ग्रामीण डाक सेवकों का 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी लाभ, नियमित कर्मचारियों के समान 12- 24 व 36 वर्ष का लाभ,ग्रुप बीमा कवरेज को 5 लाख रुपया तक बढ़ाना,  विभागीय कर्मचारियों के समान जीडीएस की ग्रेजुएट में वृद्धि 180 दिनों तक सवेतनिक छुट्टी को आगे बढ़ाना और उसका नगदी करण करना,  सभी शाखा कार्यालय को लैपटॉप, प्रिंटर व ब्राड बैंड नेटवर्क के साथ आधुनिक उपकरण उपलब्ध  कराना आदि शामिल हैl इस हड़ताल पर मौके पर ब्रांच पोस्ट मास्टर औरई के अलावा अंजनिया उड़ा घर के कर्मचारी मौजूद रहे है l 


 जिले के डाकघर बंद हो जाने से ये कामकाज हुए प्रभावित?

 शासन और प्रशासन को होश में लाने डाकघरों सेवको द्वारा चलाए जा रहे इस अनश्चितकालीन हड़ताल का असर  आम जनों में पड रहा हैl बताया जा रहा है कि अंजनिया और उसके आसपास के गांव के उप डाकघरों में ताला जड़ जाने के कारण ग्रामीणों के कामकाजों में ब्रेक लग गया है ग्रामीण शाखा डाकघर में जमा निकासी, पत्रों का आदान-प्रदान, पार्सल, रजिस्ट्री , रिवेन्यू  टिकट आदि सारे काम प्रभावित हैंl


 ये कारण गए डाकघर के सेवक हड़ताल पर?

कामरेड राज गौतम संभागीय अध्यक्ष मंडला ने बताया कि कमलेश चंद्र कमेटी की रिपोर्ट आज तक लागू नहीं होने के कारण आज अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ ए आई जी डी ए यू के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली के आवाहन पर केंद्र सरकार की वादाखिलाफी से नाराज होकर  ग्रामीण डाकघर के सेवक सड़क पर उतर हड़ताल करने को मजबूर हैl

No comments:

Post a Comment