BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गरीब नवाज कमेटी ने दो मुस्लिम समुदाय के मृतक बेसहारों को सुपुर्द-ए-खाक करवाया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 15, 2023

गरीब नवाज कमेटी ने दो मुस्लिम समुदाय के मृतक बेसहारों को सुपुर्द-ए-खाक करवाया...





रेवांचल टाईम्स - जबलपुर कि मदार टेकरी कब्रिस्तान में कि सुपुर्द ए खाक किया 

जबलपुर/सिहोरा गरीब नवाज कमेटी ने आज फिर बेसहारों की मदद करते हुए राजस्थान के पुस्कर निवासी अब्दुल जिनकी उम्र लगभग 45 साल थी जो गरीबी के चलते पिछले चार-पांच दिनों से जबलपुर में रहकर भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रहे थे, जिनकी कल रात अधिक ठंड लगने से तबियत बिगड़ने पर विक्टोरिया अस्पताल उनके भाई मजनू लेकर गया, जिसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जिसकी खबर ग़रीब नवाज़ कमेटी को लगते ही कमेटी प्रमुख इनायत अली ने मृतक के परिजन द्वारा मंडी कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति-रिवाज से सुपुर्द-ए-खाक किया, इसी तरह सिहोरा गोसलपुर निवासी रहीम शाह ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया जिसके परिजन दो नंबर पुल के पास एस बी आई कार्यालय के सामने मृतक को लेकर बैठे थे जिसकी खबर ग़रीब नवाज़ कमेटी को लगते ही उसे भी मंडी कब्रिस्तान में उसके परिजनों संग अपने निजी वाहन से लेजाकर उसके परिजनों के हाथों सुपुर्द-ए-खाक करवाया, ग़रीब नवाज़ कमेटी इसी प्रकार बेसहारों की पिछले अनेकों वर्षों से करती आ रही है,जिसका वाहन सहित सभी खर्च निजी तौर पर इनायत अली करते आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment