BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में लगा कचरे का अंबार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 8, 2023

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में लगा कचरे का अंबार



दैनिक क्षरेवाचंल टाइम्स - मंडला जिला मुख्यालय में स्थित एकमात्र बस स्टैंड जो की करोड़ों रुपयों की लागत से बनाया गया है यह बस स्टैंड अंतर्राज्यीय बस स्टैंड है जहां पर अलग अलग राज्यों और जिले से बसों के द्वारा यात्रियों का आवागमन होता है, बस स्टेंड को सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड के दर्ज़े में रखा गया है। पर वर्तमान में इस बस स्टैंड में कचरे ढेर है पर देखा जा रहा कि बस स्टेंड में  जगह जगह गंदगी फैली हुई है बाहर से आने जाने वाले यात्री गंदगी को देखते हुए नाक मुंह सुकेडते  हुए आते जाते दिखाई पड़ रहे है वही हाल ही में खतरनाक कोरोना  जैसी जानलेवा बीमारी को लोगो ने नजदीक से देखा है और बहुत से ऐसे परिवार अपने करीबियों से दूर हो चुके है इसके बावजूद मण्डला नगर पालिका अपने सुस्त रवैये में दिख रही हैआज स्वछता अभियान में बहुत पीछे नजर आ रहे है हाल ही में विधान सभा चुनाव संपन्न हुए है पर मानो ऐसा लगता है नगर पालिका  के कर्मचारी चुनाव में लगे हुए है बस स्टैंड में संचलित दुकानों के दुकानदारों के द्वारा भी गंदगी फैलाई जाती है  जिससे यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ती है नगर पालिका के द्वारा इसकी  साफ सफाई की जाती  है तब भी इस बस स्टैंड में इतनी गन्दगी कैसे - क्या नगर पालिका अपना काम भूल गई है  स्वच्छता में नंबर 1 बनने का सपना देखने वाली नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर ठीक से सफाई नही की जा रही है इस बस स्टैंड में लगभग 100 से 150 बसें चलती हैं जिनमें अन्य जिले राज्यों से यात्री आते और जाते रहते हैं पर ऐसे में समग्र स्वच्छता अभियान को नगर पालिका के द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है जगह  जगह स्लोगन में तो ऐसा लिखा है कि हमारा मण्डला स्वच्छ मण्डला

No comments:

Post a Comment