BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एचडीएफसी मण्डला ब्रांच में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बैंक सहकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा . मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी किया रक्तदान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 8, 2023

एचडीएफसी मण्डला ब्रांच में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बैंक सहकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा . मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी किया रक्तदान






रेवांचल टाईम्स - मंडला शुक्रवार को एचडीएफसी मंडला ब्रांच के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं महर्षि विद्या मंदिर प्राचार्य डॉ. उपेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे। सर्वप्रथम यहां मुख्य प्रबंधक राजेन्द्र सिंह वर्मा एवं सिद्धार्थ जैन के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा का पुष्पगुच्छ से भेंट किया गया। जिसके पश्चात् रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने भी रक्तदान किया साथ ही उन्होंने कहा कि खून में आयरन की अधिक मात्रा ब्लड वेसल्स को ब्लॉक कर देती हैं। जिसकी वजह से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में ब्लड डोनेट करने से शरीर से एक्स्ट्रा आयरन रिलीज होता है और आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। काफी लोगों को लगता है कि ब्लड डोनेट करने के बाद उनके शरीर में कमजोरी, इम्यूनिटी लेवल का कम होना, किसी भी तरह का इंफेक्शन तेजी से फैलता है, ऐसा नही है जबकि एक्सपर्ट का मानना है कि ब्लड डोनेट करने से इम्यूनिटी लेवल के कम हो जाने का कोई कारण नहीं होता। बस जब हम ब्लड को डोनेट करते हैं तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो जाती है। वहीं मुख्य प्रबंधक राजेन्द्र सिंह वर्मा ने बताया कि जिले में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए हमारा दायित्व है कि जिले में रक्त इकाई की यथासंभव उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान बहुत ही बड़ा दान होता है। जिससे आप एक साथ कई लोगों की जान बचा सकते हैं। हर साल एचडीएफसी बैंक के द्वारा दिसंबर माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करती है जिसका मकसद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। यहां कुछ 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस दौरान बैंक परिसर के सहकर्मियों पवन राजपूत, कमलेश नंदा, प्रियंक खरे, शशि भूषण, सागर पलहोरे, दीपक कोरी, सिद्धार्थ मानिकपुरी, अरविंद मिश्रा, विकास रहंगडाले, आकाश विश्वकर्मा, शुभम तिवारी सहित एचडीएफसी बैंक के समस्त स्टॉफ ने रक्तदान महादान शिविर में हिस्सा लिया। अंत में सिद्धार्थ जैन के द्वारा सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की है कि सभी साल में दो बार आवश्य रक्तदान करना चाहिए। चूंकि रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है उसका न तो कोई मूल्य ऑंका जा सकता है न ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है। चिकित्सकों का यह मानना है कि रक्तदान खून में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता रक्त प्रवाह में बाधा डालती है। रक्त दान शरीर द्वारा रक्त बनाने की क्रिया को भी तीव्र कर देता है।

No comments:

Post a Comment