रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में खनिज विभाग लगातार मध्यप्रदेश के मंडला जिले में खनिज संपदा की लूट करा रहा है। खनिज संपदा की सरेआम लूट मची है और शासन प्रशासन के आला अधिकारी मूक दर्षक बनकर तमाशा देख रहे है। जहाँ रोज सुबह से लेकर पूरी रात में मंडला नगर से बिना नंबर के ट्रेक्टर वाहन से सैकड़ों ट्राली माल, रेत, का परिवहन किया जा रहा है। जब जिला मुख्यालय में ऐसी स्थिति है तो बाकी क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी इसका पता लगाया जा सकता है। इस जिले में जहां देखो वहां रेत चोरी के साथ अन्य खनिज सामग्री का परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा है।जन आरोप है कि कमीशन की भारी रकम खनिज विभाग के संबंधित अधिकारियों को मिल रही है इसलिए खनिज माफिया काफी सक्रिय होकर संपूर्ण जिले में तांडव कर रहे हैं। कुकरमुत्तों की तरह जहां देखो वहां स्टोन क्रेषर भी संचालित हो रहे हैं। अधिकांष स्टोन क्रेशर बिना परमिशन के संचालित हो रहे हैं। कुल मिलाकर खनिज संपदा मंडला जिले में सुरक्षित नहीं है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शासन प्रषासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना चाहिए और तत्काल इन्हें हटाकर नए पदाधिकारियों की स्थापना करके खनिज संपदा को सुरक्षित करना चाहिए ऐसी जनापेक्षा है।
Tuesday, December 19, 2023
खनिज चोरों की बल्ले बल्ले
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment