रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही डॉ. मोहन यादव ने सड़क किनारे लगने वाली मांस-मछली की दुकानों को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसका का कोई असर नही हुआ मोहगांव बाजार में
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आदेश के बाद खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्रवाई शुरू हो गई है। हालांकि मोहगांव में दर्जनों स्थानों पर खुले में मांस बिक रहा है। मोहगांव को यह स्वीकार्य नहीं है। यह बात भी सामने आई थी कि जिन दुकानों पर खुले में मटन, मछली और चिकन बिक रहा है, उनमें से ज्यादातर अवैध हैं। यानी इन दुकानदारों ने निगम से व्यापार का लाइसेंस नहीं लिया है। ज्यादातर दुकानें सड़क और फुटपाथ पर संचालित हो रही हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि जनपद मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर खुले में मांस बिक रहा है। ग्राम मोहगांव सहित कई क्षेत्रों में खुले में मांस बिकते पाया गया।

No comments:
Post a Comment