BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन में धान की गुणवत्ता तथा परिवहन पर विशेष फोकस करें - श्री कूमट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

उपार्जन में धान की गुणवत्ता तथा परिवहन पर विशेष फोकस करें - श्री कूमट

 



प्रभारी कलेक्टर ने किया खिरखिरी, पिंडरई, रैवाड़ा एवं सूभेवाड़ा केन्द्र का निरीक्षण

 

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने खिरखिरी, पिंडरई, रैवाड़ा एवं सूभेवाड़ा आदि उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि उपार्जन में धान की गुणवत्ता तथा परिवहन पर विशेष फोकस करें। खरीदी हुई धान खुले में ना रखें, उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रखें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जित धान की गुणवत्ता देखी तथा नमी मीटर के माध्यम से सत्यापन कराया। इस दौरान सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, एसडीएम नैनपुर जेपी यादव तथा जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज पुरवलिया सहित संबंधित उपस्थित रहे।

                श्री कूमट ने निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जन की प्रक्रिया तथा स्लॉट आदि के संबंध में समयपूर्व जानकारी प्रदान करें। धान खरीदते समय तौल का विशेष ध्यान रखें। उपार्जन के साथ ही टैगिंग का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खरीदी के साथ ही भुगतान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बारदानों की उपलब्धता पर नजर रखें। उपार्जन के साथ ही परिवहन पर भी फोकस करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री कूमट ने किसानों से भी चर्चा की।

No comments:

Post a Comment