रेवांचल टाईम्स - खितौला थाना अंतर्गत खितौला हिरन नदी घाट की घटना कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाला शव
खितौला हिरन नदी घाट में रविवार को नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक ने अपने आप को पानी से बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही खितौला पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक खितौला वार्ड क्रमांक 14 टंकी मोहल्ला निवासी प्रेम उर्फ भूरा कोल (20) के नाना नानू कोल की मौत हो गई थी। हिरन नदी मुक्तिधाम में दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद परिवार और मोहल्ले के लोग हिरन नदी घाट खितौला में नहाने गए। सभी लोग नहा कर घर लौट कर आ गए, लेकिन भूरा घाट पर अकेला नहा रहा था।
नहाते वक्त गहरे पानी में डूब गया, गोताखोरों ने की खोज
नहाने के दौरान भूरा हिरन नदी में उतरा और गहरे पानी के बीच पहुंच गया। उसने अपने आप को पानी से बचने के लिए बहुत हाथ पैर चलाएं लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया। भूरा को खोजते हुए उसकी चाची संगीता कोल पहुंची। घाट पर भरा के कपड़े रखे थे लेकिन भूरा का कहीं आता-पता नहीं। वह तत्काल समझ गई की भूरा हिरन नदी में डूब गया है। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भरा के शव को पानी से निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में लिया है।

No comments:
Post a Comment