रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले कि जनपद पंचायत नारायणगंज में सालों पहले बस स्टैंड नारायणगंज परिसर में बना शुलभ काम्प्लेक्स और प्रतिक्षालय शराबियो के लिए अहाता का काम कर रहा है शाम ढलते ही शराबियों और असमाजिक तत्वों का डेरा प्रतिक्षालय में लगना शुरू हो जाता है परंतु जनपद पंचायत के अधिकारियों को इस की सुध भी नहीं है
एसी कमरों में बैठकर अधिकारी कर रहे कुर्सी गर्म
जनपद पंचायत नारायणगंज के अधिकारियों को शुलभ काम्प्लेक्स और प्रतिक्षालय की साफ सफाई और व्यवस्थाओं से कोई सरोकार नहीं है पेशाबघर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते मुसाफिर और नगर वासी वहां खड़ा होना भी पसंद नहीं करते परंतु अधिकारी सिर्फ बिलों का खेल खेलने में व्यस्त नजर आ रहे हैं,और शासन का कीमती राशि की होली सरेआम खेली जा रही है।
शासकीय भवन में हो रहा विज्ञापनों के जरिए प्रचार, जिम्मेदार मौन
वही शुलभ काम्प्लेक्स की दीवारों को विज्ञापन के पम्पलेट से ढंक दिया गया है शासकीय भवन में विज्ञापनों के जरिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मौन है जनपद पंचायत के अधिकारियों की उदासीन कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो चुके हैं परंतु शासन भी मूकदर्शक बना बैठा है


No comments:
Post a Comment