रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिला जनसंपर्क विभाग मंडला मनमानी व लापरवाही का अड्डा बन गया है। इस विभाग की सभी गतिविधियां हकीकत के धरातल में क्रियान्वित नहीं हो रही हैं। यहां पर पदस्थ पूरा अमला मनमानी पर उतारू हो गया है। जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कोई विशेष ध्यान नही दिया जा रहा है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की लगातार इस विभाग के द्वारा उपेक्षा की जा रही है। सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों और न्यूज चैनलों में प्रसारित खबरों पर शासन प्रशासन के माध्यम से कार्यवाही कराने के लिए बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है। हर खबर दबाकर रखी जाती है। यह खेल काफी समय से यहां पर चल रहा है। यहां पर ऐसे लोगों को पदस्थ किया गया है जिन्हें पदस्थ नहीं किया जाना चाहिए। कोई दूसरे विभाग का कर्मचारी जनसंपर्क विभाग का संचालन कर रहा है। जिसको लेकर आम जनता को नाराजगी है। जनसंपर्क अधिकारी की यहां आवश्यकता है जिस पर शासन प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस पर कर्मचारी के कमी को दूर करने के लिए भी ध्यान नहीं देना समझ से परे हो रहा है। बताया जा रहा है कि पत्रकारों के साथ भी यहां भेदभाव किया जा रहा है। चुनाव में मतदान एवं मतगणना के लिए पत्रकारों के परिचय पत्र बनाने के लिए फोटो लिए गए एवं प्रेस कार्ड की कापी ली गई लेकिन चर्चा यह है कि कुछ चहेते लोगों के ही कार्ड जारी किए गए और कुछ लोगों के कार्ड जारी नहीं किए गए। जिस कारण पत्रकारो में नाराजगी है। जनापेक्षा है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाए और इन्हें तत्काल हटाकर उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेजा जावे और जो जन संपर्क अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना जनसंपर्क विभाग में से ही की जावे। चुकी वर्तमान में स्तनीय होने के साथ साथ लम्बे समय से अपने विभाग को छोड़ अन्य फायदे वाले विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे ऐसे अधिकारी कर्मचारीयो वापस उनके विभागों में भेजा जावे वही सरकार के द्वारा अटैच मेंट संलग्नीकरण बन्द होने के बाद भी अन्य विभागों के कर्मचारी जिला संपर्क कार्यालय में अपनी राजनीति पकड़ के चलते आज भी अपने मुलपद छोड़कर जनसंपर्क कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे है। जिन कारणों से पत्रकारिता जगत में पत्रकारों को मिलने वाले समाचार अन्य सुविधाएं समय मे नही मिल पा रही है जिस कारण से पत्रकारों में रोष नजर आ रहा हैं।
Saturday, December 2, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मूल विभाग छोड़ अटेचमेंट में कर्मचारी कर रहे कार्य राजनीति संरक्षण के चलते....
खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मूल विभाग छोड़ अटेचमेंट में कर्मचारी कर रहे कार्य राजनीति संरक्षण के चलते....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment