BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची मंडला PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुवल ग्रामीणों से चर्चा की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 9, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची मंडला PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुवल ग्रामीणों से चर्चा की



दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला भारतीय जन्ता पार्टी द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज मंडला जिले के ग्राम जहर मऊ पहुँची। इस दौरान यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन्ता सहित भारत सरकार में मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे। वही सभा को संबोधित करतें हुए केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा यह यात्रा भारत के विकास और सरकार की योजनाओं से वंचित लोगो को लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची से शुरू हुई थी जो भारत के अलग अलग राज्यो से होती हुई मंडला के ग्राम जहरमउ पहुँची है। यहाँ मौजूद सभी दीदी यों ने प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुना और मोदी सरकार द्वारा चलाई जारही योजनाओं का अनुभव साझा किया। इस यात्रा का उद्देश्य है भारत सरकार द्वारा चलाई जारही योजनाओं का लाभ लोगो को मिले आज हमनें भारत विकसित यात्रा और मोदी की गेरेन्टी योजना के तहत तीन वैन रवाना की है जो गाँव गाँव जाएंगी और लोगो को मिलने वाली योजनाओं के बारे अनुभव साझा करेंगी साथ ही कहा यह यात्रा 25 जनवरी तक चलेंगी।

No comments:

Post a Comment