देशव्यापी विपदा एवं संकट की इस घड़ी में सरकार ने जनता की सुरक्षा का बीड़ा उठाया है जगह-जगह सुरक्षाकर्मी दिन रात अपने परिवार को छोड़कर जनता के हित में काम कर रहे हैं परंतु जनता है कि मानने को तैयार ही नहीं
घुटास इस समय तेंदूपत्ता की खरीदी जोरों पर है जहां सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण आते हैं छोटे-छोटे बच्चे वृद्धि एवं युवा से लेकर सभी उम्र के लोग इस जगह उपस्थित होते हैं वही फॉरेस्ट विभाग की लापरवाही एवं खरीदी करने वाले एजेंसियों की नासमझ एवं बेपरवाही की वजह से जनता को ना तो सोशल डिस्टेंश की जानकारी दी जा रही है और ना ही मास्क लगाने को कहा गया आलम यह है कि लोग भीड़ लगाकर के खड़े रहते हैं एक भी व्यक्ति मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है इससे पता चलता है अगर ग्रामीण क्षेत्र में किसी एक व्यक्ति को भी इस आफत ने जकड़ लिया तो हजारों तक पहुचने में देर नही लगेगी।
रेवांचल टाइम्स से कन्हिया धरवैया घुटास मवई

No comments:
Post a Comment