रेवांचल टाइम्स :- जिले के अंतर्गत लांजी तहसील के भानेगांव सर्कल के उपयंत्री एवं लाइनमेन की आंख मिचौली के कारण भानेगांव सर्कल के किसानों को रवि फसल के तहत धान की पैदावार करने में भारी दिक्कत हो रही है
सूत्र बताते हैं कि भानेगांव सर्कल के उपयंत्री एवं लाइनमैन के द्वारा भानेगांव सर्कल में आने वाले संबंधित किसानों से शासन के नियमों के अनुसार अधिक राशि टी सी कनेक्शन के लिए किसानों से अधिक राशि वसूली गई है एवं किसानों को संबंधित भानेगांव सर्कल के लाइनमैन एवं उपयंत्री के द्वारा किसानों को वसूली गई राशि का रसीद भी नहीं दिया गया है
किसानों के द्वारा संबंधित विभाग को शिकायत किया गया है किंतु किसानों के शिकायत का निराकरण अभी तक नहीं हुआ है जिसके कारण किसानों के फसल को भारी क्षति पहुंचने की संभावना है
भानेगांव सर्कल के द्वारा कहीं पर 8 घंटे विद्युत सप्लाई किया जा रहा है तो कहीं पर 24 घंटे विद्युत सप्लाई किया जा रहा है इससे स्पष्ट साबित होता है कि कुछ किसानों का पक्षपात करते हुए किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है एवं कुछ किसानों को नुकसान पहुंचा जा रहा है
बता दें कि पहले बेनेगांव सर्कल से कुछ किसानों का कृषि कनेक्शन हुआ था किंतु 8 घंटे विद्युत सप्लाई किए जाने के कारण कुछ किसानों के द्वारा लाइनमैन के सपोर्ट से 24 घंटे वाले कनेक्शन करवा कर लाभ उठाया जा रहा है किंतु भानेगांव सर्कल के अधिकारी एवं लाइनमैन के द्वारा किसानों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है
चुंकी भानेगांव विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ उपयंत्री बिहोने के ग्रह ग्राम में 18 घंटे विद्युत सप्लाई किया जा रहा है यह पक्षपात का विषय है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment