BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: एडीएम ने किया माईक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 9, 2021

मण्डला: एडीएम ने किया माईक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण




मण्डला 9 अप्रैल 2021

एडीएम मीना मसराम ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से संक्रमित मरीज के घर एवं आसपास के क्षेत्र को घोषित किए गए माईक्रो कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने सरदार भगत सिंह वार्ड एवं नर्मदा जी वार्ड में बनाए गए माईक्रो कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर कंटेनमेंट क्षेत्र में शासन के दिशा-निर्देशानुसार जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहाके से संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एडीएम ने कंटेनमेंट जोन में जरूरी व्यवस्थाओं की आपूर्ति संबंधी आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने स्थानीय वार्ड के लोगों से उनके स्वास्थ्य संबंधी हालचाल भी पूछे तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल रूम में संपर्क करने की बात कही। इसी दौरान तहसीलदार मंडला देवीसिंह चक्रवर्ती एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment