BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
17 सूत्रीय मांगो को लेकर 6 संगठनों के आव्हान पर संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को दिया ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, July 28, 2023

17 सूत्रीय मांगो को लेकर 6 संगठनों के आव्हान पर संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को दिया ज्ञापन...




रेवांचल टाईम्स - तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, म. प्र लघु वेतन कर्मचारी संघ, पेंसनर एसोसिएशन, वाहन चालक यांत्रिय संघ,राजस्व निरीक्षक कर्मचारी संघ के आह्वान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालयों पर विशाल धरने प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों के मांगों के संबंध में जिलाधीश महोदय के आदेशानुसार एस.डी.एम भूपेन्द्र सिंह कुशबाह जी को ज्ञापन सौंपा गया इसी क्रम में मुरैना जिलाध्यक्ष रामनरेश दंडोतिया,जगदीश यादव सयुंक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष व जिला सचिव नितिश कुमार बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर रैली के रूप में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर   धरना प्रदर्शन किया गया जिला अध्यक्ष श्री दंडोतिया जी ने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों की मुख्य मांगो जैसे समयमान वेतनमान एवं पदनाम और पुरानी पेंशन जैसे प्रमुख मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है जो आज की आवश्यकता ही नहीं मजबूरी है धरने में सम्मिलित रामनरेश दंडोतिया जिला अध्यक्ष नितिश कुमार बंसल जिला सचिव, जगदीश यादव जिलाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा ,राजेंद्र भारती जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ रोशन सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन,राममूर्ति डंडोतिया उप प्रान्तध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ के अलावा जोरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ अम्बाह के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश अखिलेश गॉड अध्यक्ष कोषाध्यक्ष कपिल भारद्वाज, मनोज शर्मा, देवेंद्र यादव, बहादुर सिंह, प्रशांत कुशवाह, रघुनाथ सिंह, दाताराम पचौरी, नवल किशोर मीना, , कुलदीप कुलश्रेष्ठ,रघुनाथ कोरखू आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद थे!इसी क्रम में संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी 04 अगस्त 2023 को सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे!

No comments:

Post a Comment