रेवांचल टाईम्स - मंडला मामला बीते दिन पहले बम्हनी बंजर रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम राता के जंगल में जहां पर एक तेंदुए को ग्रामवासी करंट की तार बिछाकर छोटे जानवरों को मारने की फिराक में थे वही तेंदुआ फंस गया और उसकी मौत हुई मामले को जाँच में लिया गया और जाँच करते हुए चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है इसमें मुख्य भूमिका रिटायर डिप्टी रेंजर देवेंद्र दुबे की बताई जा रही है जिन्होंने अपने तजुर्बे को देखकर उसी बीट पर डिप्टी रेंजर रहे पूरे क्षेत्र की जानकारी उनको बहुत अच्छे से थी तेंदुए का शव मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया गया और न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
वही जानकारी के अनुसार पश्चिम सामान्य वन मंडल मण्डला के बम्हनी परिक्षेत्र का है जहां पर विगत दिवस राता सर्किल के सुरपाठी गांव के पास का है
तेंदुएं की मौत का मामला आया था जहाँ पर
वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है ।
वही सूत्रों का कहना है कि 30 जून को सेवानिवृत हो चुके वनपाल देवेंद्र कुमार दुबे दिनाँक 26/07/2023 को वन विभाग की टीम के साथ सर्चिंग में जाकर निर्दोष भोले भाले आदिवासियों को बयान लेने का कहकर बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती अपराध कबूलने के लिए विवश किया जा रहा है ।
वन मंडल अधिकारी को मामला संज्ञान में लेकर सेवा निवृत्त कर्मचारी के दखल का स्पष्टीकरण लेना चाहिए ।
वही आदिवासी संगठन का कहना है कि अगर आदिवासियों के साथ ज्यादती हुई तो आदिवासी संगठन उग्र आंदोलन करेगा और निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही करने माँग भी की है।


No comments:
Post a Comment