मंडला 18 जुलाई 2023
जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना
मसराम ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। 97 आवेदकों ने अपनी
समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संयुक्त
कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे,
तहसीलदार मण्डला ने भी जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की
समस्याएं सुनी। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण
के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई में गूड़ाअंजनिया निवासी कमला बाई
ने परिवार पेंशन के संबंध में, ग्राम भीमडोंगरी निवासी ममता
झारिया ने अनुकम्पा नियुक्ति ने संबंध में, ग्राम सिलपुरा निवासी
कज्जूलाल ने शौचालय निर्माण के भुगतान के संबंध में, ग्राम
ग्वारा निवासी अमरसिंह ने पीएम आवास के संबंध में, साथ ही
जनसुनवाई में अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
%20(3).jpeg)
%20(6).jpeg)
No comments:
Post a Comment