BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चित्रकला कार्यशाला में कलाकारी करने उमड़ रहे कला प्रेमी दो दिवसीय समयाव में अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे नामचीन साहित्यकार रज़ा स्मृति के अंतर्गत हो रहे है विभिन्न आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, July 20, 2023

चित्रकला कार्यशाला में कलाकारी करने उमड़ रहे कला प्रेमी दो दिवसीय समयाव में अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे नामचीन साहित्यकार रज़ा स्मृति के अंतर्गत हो रहे है विभिन्न आयोजन

 


रेवांचल टाईम्स - मंडला विश्व विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रजा की पुण्यतिथि को रज़ा स्मृति के रूप में मनाया जा रहा है। रज़ा स्मृति के अंतर्गत बुधवार की शाम मंडला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 21 गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। गुरुवार की सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम ने चित्रकला कार्यशाला, छाते पर रंग और माटी पर रंग कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. संजय कुशराम ने गमले पर हाथ आजमाते हुए शानदार पेंटिंग भी की। यह कार्यशाला शुक्रवार - शनिवार की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रज़ा कला वीथिका में चलेगी। शुक्रवार - शनिवार को ही दो दिवसीय समवाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, इसमें देश के प्रसिद्ध साहित्यकार व कवि अपनी रचना प्रस्तुत करेंगे।  


रज़ा स्मृति में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में बड़ी संख्या में लोग अपनी सहभागिता दर्ज कराती नजर आए।  इसमें हर उम्र और वर्ग के लोगों ने ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पना को साकार रूप देने की कोशिश की। इसी तरह छाता पेंटिंग में भी खासा उत्साह देखा गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने छातों में आकर्षक चित्रकारी की। लोग मिट्टी के चाक पर भी कारीगरी करने को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। उन्होंने चाक पर मिट्टी की कई चीजें बनाई। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने बताया कि रज़ा साहब के मंडला में सुपुर्द ए खाक होने के बाद रज़ा फाउंडेशन द्वारा मंडला को कला का केंद्र बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में रज़ा उत्सव, रजा स्मृति और आरंभ मंडला की सीरीज का आयोजन किया जाता रहा है। 1 मई से लगातार रज़ा कला वीथिका में पेंटिंग और कत्थक की वर्कशॉप चल रही है जिसमें काफी उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।


रज़ा स्मृति में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में शामिल होने पहुंची रीवा की शिखा अग्रवाल ने बताया कि मैं अपने मायके बम्हनी बंजर आई हुई थी। मुझे रज़ा स्मृति के बारे में जानकारी लगी तो मैं भी अपने बहतिजे लव के साथ इसमें शामिल होने पहुंची। मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा। यहां हर उम्र और हर वर्ग के लोग एक साथ मिल बैठकर चित्रकारी कर रहे है। इससे कला को लेकर काफी अच्छा माहौल बन रहा है। मैंने भी छाता पेंट किया और मिटटी के दिए बनाए। मेरा इस कार्यक्रम में शामिल होने का पहला अनुभव काफी बढ़िया  यादगार रहा। अच्छा लगा कि हमारे मंडला में इस तरह के बढ़िया आयोजन हो रहे है। अनीता तिवारी ने कहा कि जब से मंडला में रज़ा फाउंडेशन की गतिविधियां शुरू हुई है तब से ही मैं इसमें शामिल होते आ रही हूं। इस कार्यक्रमों का हमे वर्ष भर इन्तिज़ार रहता है, जब हमे अपने अंदर छुपे कलाकार को जानने - समझने का मौका मिलता है।


रज़ा फाउंडेशन नई दिल्ली एवं कान्हा टाइगर रिजर्व के सहयोग से रज़ा कला वीथिका मंडला में ही रज़ा स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गत टी शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वी से 8वी एवं कक्षा 9वी से 12वी एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें बाघ, तेंदुआ, मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले पक्षी, मध्यप्रदेश के वनों के लैंडस्केप की पेंटिंग की गई। इसके अलावा मध्यप्रदेश के शाकाहारी वन्य प्राणी जैसे चीतल, सांभर, बारहसिंघा, कृष्ण मृग, गौर आदि के चित्र भी बनाए गए। मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले अन्य प्राणी जैसे पैंगोलिन, भालू, भेड़िया, लंगूर आदि के चित्र भी टी-शर्ट पर प्रतिभागियों ने बनाए। इस प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा कान्हा टाईगर रिजर्व के द्वारा कुछ दिनों बाद किया जाएगा ।


रज़ा स्मृति समवाय के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन भी किया गया है। यह कार्यक्रम 21 व 22 जुलाई की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। समवाय में 14 राज्यों के 30 शहरों से 48 कवि सहित 55 लेखक व साहित्यकार शिरकत कर रहे है। इसमें डॉ. अलका प्रकाश, अमिताभ चौधरी, अनिल मिश्र, अणु शक्ति सिंह, अनुज लुगुन, अनुपम सिंह, अनुराधा सिंह, बाबुषा कोहली, गीत चतुर्वेदी, जावेद आलम खान, ज्योति शर्मा, ज्योतिष जोशी, काफ़िर, कृष्णमोहन झा, लीलाधर मंडलोई, मनोज मोहन, मिथलेश शरण चौबे, नीलेश रघुवंशी, पंकज चतुर्वेदी, पन्ना त्रिवेदी, पार्वती तिर्की, प्रयाग शुक्ल, पीयूष दईया, पूनम अरोड़ा, प्रिया वर्मा, रश्मि भारद्वाज, संगीता गुन्देचा, सविता सिंह, शिरोमणि महतो, सोनी पाण्ड़ेय, सुभाष राय, सुशीला पुरी, वाज़दा खान, वीरू सोनकर, विहाग वैभव, विजय कुमार, विष्णु नागर, विवेक निराला, वियोगिनी ठाकुर, राजेंद्र उपाध्याय, नूर आलम नूर, वैभव सिंह, सतीश जायसवाल, अष्टभुजा शुक्ल, असंगघोष, ध्रुव शुक्ल, कुमार मंगलम, स्मिता सिन्हा और वरिष्ठ कवि ऋतुराज शामिल है।

No comments:

Post a Comment