BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया, मंडला एवं निवास क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी 3 से 10 अगस्त तक अपने क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे - जिला निर्वाचन अधिकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 1, 2023

बिछिया, मंडला एवं निवास क्षेत्र के सेक्टर अधिकारी 3 से 10 अगस्त तक अपने क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे - जिला निर्वाचन अधिकारी



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सोमवार को बिछिया, मंडला एवं निवास विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्हों्ने निर्देशित किया कि 2 अगस्त को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाना है। सभी सेक्टर अधिकारी इस दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। साथ ही 3 से 10 अगस्त तक अपने भ्रमण पर रहते हुए निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों को पूर्ण कराएंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान पुनः क्रिटिकलेटी एवं वल्नरेवलिटी का परीक्षण कर कारणों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए एवं निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट देंगे। उन्होंटने कहा कि नए मतदान केन्द्रों के परिवर्तन की जानकारी उस क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही समय-समय पर मतदान के महत्व एवं मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियांे का आयोजन भी करें। इस दौरान कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रमण की बिन्दुवार रिपोर्ट ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्हों ने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन करें। प्रत्येक मतदाता को उनके मतदान केन्द्र तथा बीएलओ की जानकारी भी दें।


12 एवं 13 तथा 19 एवं 20 अगस्त को लगेंगे विशेष कैम्प

कलेक्टर ने प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारियांे को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पूर्व के चुनावों की घटनाओं, संवेदनशीलता की जानकारी स्थानीय लोगों से अनिवार्यतः लें। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों के लिए 12 व 13 तथा 19 एवं 20 अगस्त को विशेष कैम्प का आयोजन होगा। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने सभी सेक्टर अधिकारियों को क्रिटिकलिटी एवं वल्नरेवलिटी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी जरूर रखें। जिला पंचायत सीईओ श्रेयान्स कूमट ने बैठक में मतदान केन्द्रों पर जरूरी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी और निर्देशित किया कि सेक्टर अधिकारी भ्रमण के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र में पानी, बिजली, 2 दरवाजे, रेम्प, व्हीलचेयर, शौचालय एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

No comments:

Post a Comment