BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछिया के ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर आज भी सभी वार्डो में लगा समस्याओं का अंबार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 1, 2023

बिछिया के ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर आज भी सभी वार्डो में लगा समस्याओं का अंबार






नगर परिषद बिछिया वार्ड क्रमांक 15 विभिन्न समस्याएं

दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले अंतर्गत आने वाली नगर परिषद भुआ  बिछिया वार्ड क्रमांक 15 जो कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम रखा गया है आजादी के 76 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है

    यह वार्ड मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 30 की सीमा व्यवहार न्यायालय के वाली गली से बंजारी तक परमाई टोला, नया टोला, टिकरा टोला, गिट्टी भी आता है जो की नगर परिषद के निर्माण से ही उपेक्षित रहा है जिससे विकास शून्य सा प्रतीत होता है

दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामवासी

वार्ड के नये टोला में एक मात्र सरकारी कुआ वर्षो पुराना था जिससे सभी नागरिक पेयजल हेतु पानी भरते थे किंतु कुआं वह खराब हो गया है, वार्ड वासियों ने कई बार कुआं मरम्मत हेतु आग्रह किया था किंतु अनेक बरसों से बिछिया में जमे अपनी मर्जी के मालिक  उपयंत्री विसेन ने कुएं की मरम्मत हेतु 20 जून को कार्य लगाया  2/3 दिन बाद बरसात शुरू हो गई जिससे कुआं पूरी तरह जमी जोड़ हो गया और ग्राम वासियों के समक्ष पानी पीने की विकराल समस्या सामने आई है और लोग दूषित पानी पीने मजबूर हो रहे हैं 

      नयेटोला में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन भी ठेकेदार द्वारा डाली गई है किंतु अभी तक उस योजना का प्रारंभ इस वार्ड में नहीं हुआ है

      मुख्य मार्ग से नयेटोला, टिकरा टोला पहुंचने वाली मार्ग कीचड़ से सरोवार हैं  जहां पैदल चलना भी मुश्किल है वार्ड वासियों का कहना है कि नगर परिषद के सीएमओ इस मार्ग पर पैदल चलकर आने तक समझ में आएगा  

          नगर परिषद परिषद के निर्माण का लगभग 12 वर्ष हो चुके हैं किंतु अब तक इस वार्ड के नये टोला  बस्ती में मात्र डेढ़ सौ मीटर लंबी कंक्रीट सड़क ही बनी है इससे अधिकारियों की आदिवासी वार्ड के विकास की मनसा जारी होती है  

            पिछले वर्ष इस वार्ड में प्राथमिक शाला नए टोला से टिकरा टोला तक मुख्यमंत्री अधोसंरचना मध्य मार्ग निर्माण की निविदा पास हुई थी किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया गया और उक्त राशि नगर परिषद ने दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दी गई वार्ड के लोगों का हक छीनने का  घ्रणित प्रयास किया है नयेटोला की सरकारी कुआं के ध्वस्त होने के पश्चात  लोगों ने वार्ड वासी के खेत में स्थित शिवकुमार/ बसोरी के  कुआं से  पीने का पानी लाते थे जहां आज सुबह है बाहर गांव से आए एक शराबी शराबी  ने उल्टी कर गंदगी किया  जिससे लोगों ने 100 डायल कर  पुलिस को बुलाया कीचड़ से सरोवार नये टोला  मार्ग   इतना कीचड़ था कि लहराते हुए पुलिस की गाड़ी मुश्किल से पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की 

        वार्ड 15 में ही परमाई टोला आता है जहां पिछले वर्ष मुख्य मार्ग से सुरेंद्र यादव के घर तक ग्रेवल सड़क बनाई गई है उससे डेढ़ सौ मीटर आगे लड़ाईया टोला है जहां उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, लिटिल फ्लावर स्कूल है और इसी मार्ग पर  सरही गेट को छूता है और बिछिया जलाशय भी है 

   नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन से वार्ड वासियों ने अपने वार्ड के विकास की उम्मीद सजा रखी थी किंतु वह भी अच्छे साबित नहीं हो पाए वार्ड वासियों का कहना है कि जबसे नगर परिषद का गठन हुआ जब से निर्माण कार्यो और लोगो को मिलने वाली मुलभूत सुविधाएं में खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा आज भी निर्माण हो है पर उनमें गुणवत्ता का ध्यान नही रखा जा रहा है और वर्तमान में नई परिषद सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा और कार्य तो हो ही नही है केवल कागज़ो का पेट भरकर राशि का आहरण किया जाता है और इन दिनों भ्रष्टाचार का बोल बाला है कोई सुनने वाला नही है इससे अच्छी तो हमारी ग्राम पंचायत थी जहां हमें रोजगार भी मिलता था शासकीय कृषि योजना का लाभ भी हमें  मिलता था।

  इनका कहना है कि

      वार्ड  के पूर्व पपार्षद श्री देव सिंह उइके  व श्रीमती प्रेमवती कुम्हरे ने बताया कि हमें  अधिकारियों के द्वारा आश्वासन  ही दिया जाता रहा है जिससे आज इस आदिवासी वार्ड का विकास आपके समक्ष है।

No comments:

Post a Comment