BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद नारायणगंज में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 29, 2023

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद नारायणगंज में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन


रेवांचल टाइम्स नारायणगंज आज दिनाँक 28.08.23 को जल जीवन मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश जलनिगम एवं परियोजना क्रियान्वयन इकाई मंडला की ओर से नारायणगंज-बीजाडांडी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत नारायणगंज के जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों , सरपंच सचिवों आदि को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आई एस ए -श्री जैन विद्यासागर एजुकेशनल समिति के द्वारा विकास खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत नारायणगंज के सभागार में किया गया  


कार्यक्रम के प्रारंभ मे क्षेत्रीय विधायक श्री डॉ. अशोक मर्सकोले,जनपद अध्यक्ष-श्री आशाराम भारतिया, जनपद उपाध्यक्ष-श्री अविनाश शर्मा,सीईओ -श्री गौरीशंकर डहेरिया,परियोजना क्रियान्वयन इकाई मंडला डिप्टी जनरल मैनेजर-श्री चंद्रशेखर परते , ISA संस्था प्रमुख श्री अमित कुमार जैन ,प्रोजेक्ट मैनेजर रामललन प्रोजेक्ट कॉर्डिंनेटर निशाँत अग्रवाल,धनेश वर्मन ,SQC से रेसिडेंट इंजीनियर-श्री शेखर श्रीवास्तव,असिस्टेंट कम्युनिटी मोबिलाइजेशन श्री शैलेस कुमार पांडे , निर्माण एजेंसी इनवायरो इंफ्रा - रेसिडेंट  इंजीनियर अशोक मोड़ा,जनपद सदस्य -श्री बब्लू परते जी,गुलाब परस्ते जी,श्री धरम वरकड़े,श्री सुंदर लाल नारेती, के द्वारा भारत माता की फ़ोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया कार्यशाला में  ISA संस्था एवं SQC द्वारा पावर प्रजेंटेसन के माध्यम से नारायणगंज बीजाडांडी ग्रामीण समूह जल प्रदाय परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई जन प्रतिनिधियों ने परियोजना के संबंध में सुझाव एवं निर्देश प्रदान किये.विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना से क्षेत्र की वर्षौ पुरानी पानी की समस्या दूर होगी, सभी मिलकर योजना को सफल बनाने की हरसंभव कोशिश करेंगे..


कार्यक्रम के अंत में सभी की भोजन व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई। सभी को  योजना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी की किट प्रदान की गयी।

No comments:

Post a Comment